मनेंद्रगढ़! वरिष्ठ पत्रकार छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरिया के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय चतुर्वेदी का जन्म दिवस शुक्रवार को स्थानीय विश्राम गृह में सामाजिक दूरी को बनाए रखते हुए राज्यमंत्री गुलाब कमरों व शहर की प्रथम महिला नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल की उपस्थिति में गरिमामय माहौल में पत्रकारों द्वारा मनाया गया। श्री चतुर्वेदी के जन्म दिवस के अवसर पर भरतपुर सोनहत विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री गुलाब कमरों ने वरिष्ठ पत्रकार श्री चतुर्वेदी को केक खिलाकर अपनी शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा श्रीमती प्रभा पटेल, नपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार जैन व सुरेंद्र पाल सिंह मखीजा, राम नरेश पटेल एवं पत्रकारों ने भी श्री चतुर्वेदी को केक खिलाकर जन्मोत्सव की अपनी अपनी शुभकामनाएं व बधाई दी । इस अवसर पर नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधियों को राजकुमार जैन व सुरेंद्र पाल सिंह मखीजा को भी सांसद प्रतिनिधि बनने पर राज्यमंत्री सहित सभी उपस्थित पत्रकारों ने बधाई दी ! इस दौरान भरतपुर सोनहत विधायक राज्य मंत्री गुलाब कमरों ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया एक सजग प्रहरी के रूप में कर कर रहा है तथा समाज व देश को आईना दिखाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन कर रहा है ! उन्होंने धार्मिक स्थल जटाशंकर धाम एवं सिद्ध बाबा पहाड़ी का भी सौंदर्यीकरण व विकसित करने की अपनी कार्ययोजना को पत्रकारों से साझा किया ! जन्मदिन की बधाई के अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ मनेंद्रगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष शुद्धूलाल वर्मा, कृष्णा वस्रकार, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सोनी ,मनीष रैकवार ,रामचरित द्विवेदी, विनीत जयसवाल ,राम प्रसाद गुप्ता ,नरेंद्र अरोड़ा ,रफीक मेमन, रविकांत सिंह राजपूत ,लक्ष्मीकांत जायसवाल ,सतीश गुप्ता, प्रशांत तिवारी ,राजेशमंगतानी, सुरेंद्र मिनोचा ,रामचंद्र अग्रवाल ,राकेश मेघानी ,शिव यादव, अशोक श्रीवास्तव, सन्तोष जैन सहित काफी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Categorized in: