छत्तीसगढ़ के जशपुर में युवती‌ से प्रेमी और उसके दोस्तों के द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रेमी ने अपनी प्रेमिका‌ को सुनसान जगह बुलाकर पहले उसके साथ संबंध बनाया फिर उसे अपने दोस्तों के हवाले कर दिया। जहां उसके दोस्तों ने बारी बारी उसका रेप किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाया है। इस मामले में पुलिस‌ ने सभी‌ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ के दुलदुला थाना क्षेत्र का यह मामला बताया जा रहा है जानकारी के मुताबिक यह घटना 27 मई की बताई जा रही है। घटना के एक दिन पहले ही प्रेमी ने प्रेमिका के साथ सहमति से शारीरिक संबंध भी बनाया था। इसके अगले ही दिन उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक 20 साल की युक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है की मार्च 2022 को वह काम करने केरल गई हुई थी, जहां से 25 मई 2024 को वह केरल से लौटकर अपनी बड़ी मम्मी के घर पहुंची। इसके बाद 27 मई को प्रेमी रसाल कुजूर से मिलने के लिए उसके गांव पहुंची।‌ जहां युवती‌ ने अपने प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाया, फिर 27 मई को प्रेमी वहां से चला गया और बाद में फोन करते हुए उसने उसे रात‌ के वक्त मिलने के लिए गांव के डैम के पास बुलाया, जहां डैम के पास उसके साथ दोस्त‌ भी‌ मौजूद थे

बताया जा रहा है कि जहां से वह दोस्तों से विवाद करते हुए वहां से चला गया और उसके दोस्त उसे खीचते हुए डैम के पास खेत में लेकर आए। जहां धक्का देते हुए युवती‌ को गड्ढे में गिरा दिया। जिसके बाद‌ पांचो आरोपियों ने उसके साथ‌ मारपीट करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस पूरी वारदात‌ का वहां मौजूद एक नाबालिग ने वीडियो बनाया और बाद‌ में सभी मौके से युवती‌ को छोड़कर फरार हो गए।
प्रेमी समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी शामिल
इस पूरी घटना के बाद युवती इपनी दोस्त के घर पहुंचकर उसे पूरी आप बीती‌ बताई है। जिसके बाद युवती‌ ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस में की। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि मामले में जांच को लेकर एक टीम बनाई गई। जिसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम ने कुछ‌ ही घंटे में आरोपी प्रेमी समेत 5 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल हो गई। पुलिस ने इस घटना में शामिल 3 नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है।

Categorized in: