अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। बलरामपुर- रामानुजगंज कलेक्टर श्यामलाल धावड़े व एसपी रामकृष्ण साहू ने मंगलवार को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस निरीक्षण में कलेक्टर कड़े तेवर में नजर आये. कलेक्टर ने पहले तो विश्राम गृह में संसदीय सचिव व विधायक चिंतामणि महराज से मुलाकात किया. जिसके बाद उपस्थित कुसमी के अधिकारीयो को समस्याओं को लेकर खरी – खोटी सुनाया. अस्पताल की खाली पड़ी बेड को देख कहा ये बेड खुद बयां कर रहा हैं कि अस्पताल में कितनी सुविधा मरीजों को दी जाती हैं।

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेने के उद्देश्य से कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुचे कलेक्टर एवं एसपी ने कुसमी के स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी लीं. निरीक्षण के दौरान कुसमी के स्वास्थ्य केंद्र में एक भी मरीज नहीं होने से कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म कार्य प्रणाली पर कलेक्टर असंतुष्ट होते हुए अव्यवस्था को सुधारने व निरंतर ड्यूटी करने के साथ – साथ उपचार में लापरवाही नही बरतने की बात कहीं हैं।

एक्सरे मशीन महीनों से खराब पड़े रहने की जानकारी लेकर त्वरित उपाय करने सीएमएचओ को कलेक्टर ने निर्देश दिया. स्वास्थ्य संबंधी अव्यवस्था के लिए सीएमएचओ गणेश चौबे व बीएमओ अनुज टोप्पो को जिम्मेदार ठहराया। साथ मे उपस्थित बलरामपुर एसपी रामकृष्ण साहू ने भी सुरक्षा ब्यवस्था का जायजा लिया एवं कलेक्टर के साथ समुचित मार्गदर्शन देते रहें। इस दौरान सीएमएचओ गणेश चौबे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दीपक निकुंज, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनोज तिर्की, तहसीलदार इरसाद अहमद, जनपद सीईओ विनोद जायसवाल, कार्यक्रम अधिकारी विनय तिर्की, बीएमओ अनुज टोप्पो, बीपीएम निर्दोष तिर्की, थाना प्रभारी नसीमुद्दीन सहित आरईएस एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित थे।

भिगते दवा को देख कलेक्टर को बीएमओ एवं सीएमएचओ को लगाई फटकार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा का बारिस की पानी से सुव्यवस्थित बचाव के साथ नहीं रखा गया था. भिगते दवा के कार्टून को देख कर पानी से सुरक्षित रखरखाव करने की सलाह कलेक्टर ने दी. वहीं पुराने कडाब युक्त एम्बुलेंस को देखकर वाहन को नीलाम करने व आरईएस विभाग से निर्माणाधीन भवन को रुका देखकड भवन निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने की हिदायत दीया. जिसके बाद ग्राम पंचायत भुलसी में उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर कलेक्टर ने यहां भी दवा के रख रखाव की बाते कहीं। वहीं उप स्वास्थ्य भुलसी मे बाउंड्री बाल निर्माण के लिए प्रस्ताव हेतु आरईएस विभाग के एसडीओ एनके वासनिक को आदेश दिया।

Categorized in: