बिश्रामपुर। लोकसभा चुनाव के दृष्टि से छग की कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े झारखंड प्रवास पर हैं। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े दुमका की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सीता सोरेन को विजयी बनाने के लिए दिन-रात जनसंपर्क में जुटी हैं। सोमवार को मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दुमका लोकसभा के बसमला, भोझाडीह और घुरमुंदिनी में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सीता सोरेन को विजयी बनाने का आग्रह किया। जनसंपर्क कार्य्रकम के दौरान जनता से उन्हें खूब स्नेह मिला। सभी ने एक साथ मिलकर पुनः मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जब तुम्बाबैल, डुमरिया और सितलाचौक में जनसंपर्क करने पहुंची, तो यहां की जनता पुनः मोदी सरकार बनाने के लिए काफी उत्साहित नजर आई।मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जब जनता से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सीता सोरेन को विजयी बनाने का आग्रह किया, तो जनता ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे लगातार तीसरी बार मोदी जी प्रधानमंत्री बनाने को तैयार हैं। सूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ़ की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के जनसंपर्क और दिन-रात के मेहनत ने भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना दिया है। साथ ही भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सीता सोरेन को जनता का स्नेह देखकर ये स्पष्ट हो चुका है कि दुमका लोकसभा से भाजपा विजयी हो रही है।

Categorized in: