रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- आज दोपहर 2 बजे के लगभग जंगल में बैल चराने गया 17 वर्षीय युवक गाज की चपेट में आ गया जिसे रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां इलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो गई।
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर 2 बजे के करीब ग्राम मितगई के रमेश आयाम पिता रामवृक्ष आयाम उम्र 17 वर्ष जंगल में गाय चराने गया था इसी दौरान अचानक बारिश होने लगी तो वह पलास पेड़ के नीचे खड़ा हो गया जहां गाज गिरने से युवक गंभीर हो गया जिसे उसके 8 वर्षीय छोटे भाई सुमेर सिंह ने देखा जब भाई बेहोश हुआ तो वह चिल्लाने लगा एवं लोगों को एकत्रित किया जिसके बाद एंबुलेंस से युवक को रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव पूर्व सरपंच प्रेम सिंह सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

छाता देने जा रहा था छोटा भाई- जब रमेश अचानक पानी आने से भीगने लगा तो उसका छोटा भाई सुमेर सिंह दौड़ते हुए उसे छाता देने जा रहा था वह करीब 100 मीटर की दूरी पर ही था कि रमेश पर गाज गिर गया एवं वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

3 किलोमीटर खाट पर लाए- रमेश के गाज गिरने से घायल होने के बाद रास्ता नहीं होने के कारण एंबुलेंस तक ले जाने के लिए 3 किलोमीटर खाट से लाया गया।

आठ बकरियां भी आई चपेट में- ग्राम मितगई में ही गाज गिरने से आठ बकरियां भी मर गई। बकरियां गांव के विश्वनाथ मरकाम, महेंद्र आयाम, बसंती, सरिता की बताई जा रही है।

Categorized in: