समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज सोनपुर के ग्रामीणों ने लिया सामूहिक निर्णय
पोस्टर लगाकर किया प्रशासन का ध्यानाकर्षित
सूरजपुर। जिला मुख्यालय से लगे सोनपुर के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में मतदान नही करने का निर्णय लिया है।इसके लिए उन्होंने बकायदे इनकी न उनकी सरकार इस बार चुनाव बहिष्कार का नारा दिया है।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार वे अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन से गुहार लगा चुके है पर कोई उनकी सुनने वाला नही है।ग्रामीणों के अनुसार रामानुजनगर ब्लॉक के ग्राम सोनपुर पंचायत के लगभग 105 खाताधारियों को वन व्यवस्थापन के तहत 1992 में भू अधिकार पट्टा प्रदान किया गया था। परन्तु विगत 10 वर्षों से भू अभिलेखों मेनुवल रिकॉर्ड से नाम कटना शुरु हो गया।प्रशासन को इसकी सूचना देने पर त्रुटि बताते हुए सुधार की बात कही।  जबकि आज पर्यन्त उक्त किसानों के दस्तावेज में सुधार नही हुए। उक्त भूमि पर खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे है। प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक रूप से सम्पर्क कर राजस्व अभिलेख दुरुस्त करने का निवेदन किया गया है परंतु आज तक खाताधारियों का नाम दुरुस्त नही हो पाया है।साथ ही उस गांव के अधिकांश लोग सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है। इन तमाम मुद्दों को लेकर नाराज ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में भाग नही लेने का सामूहिक निर्णय लिया है और बकायदे पोस्टर लगा कर प्रशासन का ध्यानाकर्षित किया है।

Categorized in: