दतिमा मोड़/सूरजपुर(अनूप जायसवाल)- भारत मे हर साल 2.6 लाख लोगों की मृत्यु शराब पीने की वजह से होती है, इसके लिए सरकार भी कई जागरूकता कार्यक्रम चलती है ताकि जनता को शराब पीने के नुकसान के बारे में समझाया जा सके और शराब के प्रति जागरूकता फैलाने का ज़िम्मा भी सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है, लेकिन जब सरकारी कर्मचारी ही शराब की लत में डूबे हो और अपने कार्यस्थल पर शराब में चूर हो कर बैठते हो फिर क्या कहना, विजय शंकर भगत जो कि सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड के स्थित बतरा हल्का नंबर 31 में पटवारी के पद में पदस्त है उनके लिए शराब पीना, पानी पीने जैसा है।

कठोर सूत्रों के मुताबिक अक्सर बतरा के ग्रामीणों द्वारा यह शिकायत की जाती है की विजय शंकर भगत शराब की नशे में अपने कार्यस्थल पर बैठते है और अचेतावस्था में रह कर वो सिर्फ नौकरी कर रहे है ना कि जनसेवा, क्योकि आज भी भारत के ग्रामीण इलाकों में बहुत से लोग पढ़ना और लिखना नही जानते है उन्हें अपनी ज़मीन और अन्य संबंधित कार्यो के लिए पटवारी पर निर्भर होना पड़ता, पर जब विजय भगत जैसे पटवारी ही अपने होश और चेतना को संतुलित कर अपने कार्यस्थल पर बैठते होंगे तो उनकी निष्कपटता शून्य होती होगी, यह भी जानकारी मिली है कि रिश्वत, और लोग जब उन्हें पैसे देने से मना करते है तो विजय भगत द्वारा काम न करने की धमकी दी जाती है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस शराबी पटवारी के लिए शराब पी कर कार्यस्थल पर बैठना और रिश्वत लेने आम है, रिश्वतखोरी इस देश की जटिल समस्या है और ऐसे अनैतिक लोग इस रिश्वतखोरी को और बढ़वा देते है, गरीब और मजलूम लोगो की मजबूरियों का फायदा उठा कर।

आखिरकार अब वीडियो के साथ.. पटवारी साहब का कारनामा हुआ सोशल मीडिया पर वायरल..

सोशल मीडिया में एक जमकर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे पटवारी साहब से बातचीत करने की कोशिश की और नशे की हालत में चूर थे और बैठकर सो रहे थे और अचानक कैमरे की नजर पड़ी तो एक कमरे में अपने आप को बंद कर लिया और सवालो का जवाब नही दिया, वीडियो में यह बात तो बिल्कुल स्पष्ट है कि पटवारी नशे की हालत में है विजय शंकर भगत सवालो से भाग रहे है, और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है लेकिन क्या इससे पटवारी भगत को कोई फर्क पड़ेगा, या फिर वो खुद को प्रशासन और जनता से ऊपर मानते है।

भटगांव विधायक एवं संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े- जानकारी आपसे मिल रही है, यदि ऐसा बात है तो मैं दिखवाता हु।

कलेक्टर सूरजपुर,रणवीर शर्मा- मामला काफी निंदनीय है और यदि ऐसा कार्य एक शासकीय कर्मचारी द्वारा की गई है तो मैं तत्काल कार्यवाही कराता हूं।

एसडीएम भैयाथान, प्रकाश सिंह राजपूत- यह जानकारी मुझे नही थी आपके द्वारा मिल रही है मामला काफी गंभीर है मैं जांच कराता हु।

देखे वीडियो…

Categorized in: