मनेंद्रगढ़ ! मोबाइल फोन में 25 लाख की लॉटरी खुलने के नाम पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के ज्ञानी 55 हजार की ठगी का शिकार हो गए उनके द्वारा मनेंद्रगढ़ थाना में लिखित रिपोर्ट की गई है ! पुलिस ने मामले की जांच कार्यवाही में लिया है ! मिली जानकारी के अनुसार गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा मनेंद्रगढ़ के ज्ञानी कुलविंदर सिंह के मोबाइल फोन में गत 10 जुलाई 2020 को व्हाट्सएप में वॉइस कॉल आया जिसमें काल कर्ता के द्वारा बताया गया कि पांच देशों के व्हाट्सएप यूजर के चयन में उनके नंबर को 25 लाख की लॉटरी निकली है! लॉटरी की पच्चीस लाख की रकम पाने के लिए कंपनी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को अधिकृत किया है ! वाटसअप कॉल कर्ता ने ज्ञानी कुलविंदर सिंह को बताया की लॉटरी की पच्चीस लाख की लॉटरी की रकम पाने की प्रक्रिया के लिए एक मोबाइल नंबर दिया और कहा कि यह नंबर स्टेट बैंक के चीफ का है वही रकम पाने के लिए क्या प्रक्रिया होगी बताएंगे दिए गए मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप पर उनके द्वारा किया जाए ! व्हाट्सएप कॉल कर्ता के झांसे में आकर ज्ञानी ने दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर व्हाट्सएप किया तो उन्हें बताया गया कि वह स्टेट बैंक का चीफ है और कहा कि उन्हें 25 लाख की लॉटरी लगी है चेक बनकर तैयार है लेकिन उक्त रकम को पाने के लिए एक लाख में ₹1000 फीस देनी पड़ेगी ! जैसे ही फीस की राशि प्राप्त होगी वैसे ही लॉटरी का राशि उनके खाते में 25 लाख का चेक डाल दिया जाएगा ! झांसे में आकर झांसे में आकर ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने ₹25 हज़ार बताए गए खाते में डाल दिए उसके बाद भी कुछ अन्य शुल्क बताकर 55 हजार की राशि खाता में जमा कराई गई ! उसके बाद ही कुछ नया शुल्क बता कर 36 हजार रुपए और खाता में डालने को कहा गया तो ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने पैसा ना होने की बात कहकर राशि डालने से मना कर दिया और बोला कि उसके द्वारा ही राशि जमा कर दी जाए जो राशि लॉटरी की मिलेगी उसी में से काट ली जाए ! इसके बाद कहा गया कि ठीक है उनका काम निशुल्क हो जाएगा लेकिन उनके फोन में किसी का भी फोन आए तो नहीं उठाना है! ज्ञानी जी उसके कहे अनुसार दिन भर फोन नहीं उठाया जबकि बहुत फोन आते रहे जब फोन में कॉल का आना शुरू रहा तो दूसरे दिन ज्ञानी जी फोन उठाए तो लॉटरी के संबंध में लोग उनसे पूछताछ करने लगे तो उन्हें लगा कि वह ठगी का शिकार हो गए! मामले में ज्ञानी जी ने मनेंद्रगढ़ थाना वह एसडीओपी को लिखित रिपोर्ट की जिस पर पुलिस मामले को जांच कार्रवाई में लिया है !

Categorized in: