महिंद्रा ने आखिरकार सब-फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में अपनी सबसे सस्ती एसयूवी XUV 3XO के कीमतों का खुलासा कर दिया। यह 7.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। XUV 300 के नया वैरिएंट को 9 वैरिएंट में पेश किया गया है। इसकी बुकिंग 15 मई 2024 से शुरू होने वाली है। वहीं, अब कंपनी ने इसकी डिलीवरी का भी खुलासा किया है। कंपनी के मुताबिक इसकी डिलीवरी 26 मई 2024 से शुरू होगी।

वैरिएंट्स एंड कलर ऑप्शन

ऑल-न्यू महिंद्रा XUV 3XO को 9 वैरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। इसमें MX1, MX2, MX2 Pro, MX3, MX3 Pro, AX5, AX5 L, AX7 और AX7 L वैरिएंट शामिल है। कलर ऑप्शन की बात करें तो ग्राहक इसे 16 कलर ऑप्शन में चुन सकते हैं। इसमें 16 मोनोटोन और डुअल-टोन एक्सटीरियर पेंट कलर ऑप्शन, सिट्रीन येलो, डीप फॉरेस्ट, एवरेस्ट व्हाइट, स्टेल्थ ब्लैक, गैलेक्सी ग्रे, नेबुला ब्लू, ड्यून बेज, टैंगो रेड, स्टेल्थ ब्लैक के साथ सिट्रीन येलो, गैल्वेनो ग्रे के साथ डीप फॉरेस्ट, ड्यून शामिल हैं। स्टेल्थ ब्लैक के साथ बेज, गैल्वेनो ग्रे के साथ नेबुला ब्लू, स्टेल्थ ब्लैक के साथ एवरेस्ट व्हाइट, स्टेल्थ ब्लैक के साथ गैलेक्सी ग्रे, गैल्वेनो ग्रे के साथ स्टेल्थ ब्लैक और स्टेल्थ ब्लैक के साथ टैंगो रेड।

फीचर्स क्या हैं?

फीचर्स के मामले में महिंद्रा की नई एसयूवी इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट पैनल, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के लिए ट्विन 10.25-इंच डिस्प्ले से लैस है। इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री सराउंड कैमरा, ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, ऑटो डिमिंग IRVM, हरमन कार्डन-सोर्स्ड 7-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम और लेवल 2 ADAS सिस्टम है।

इंजन पावरट्रेन

इंजन पावरट्रेन की बात करें तो महिंद्रा XUV 3XO ने पिछले वैरिएंट (XUV 300) के सभी पावरट्रेन विकल्पों को बरकरार रखा है। ग्राहकों को इसमें 1.2-लीटर NA पेट्रोल, 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन मिलेगा।। ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें 6-स्पीड मैनुअल, एक AMT गियरबॉक्स और एक ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर यूनिट देखने को मिलेगा।

Categorized in: