0 वार्षिक बैठक में संघ ने लिया निर्णय
सूरजपुर। यहां सुभाष चौक स्थित बापू की कुटिया में वरिष्ठ नागरिक संघ की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। संघ के अध्यक्ष लालचन्द अग्रवाल की मौजूदगी में आयोजित उक्त वार्षिक बैठक में संघ के बीते वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान कोषाध्यक्ष सुशील अग्रवाल द्वारा आय व्यय का ब्यौरा मौजूद संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बैठक मे निर्णय लिया गया की इस वर्ष ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए मई एवं जून दो माह तक नगर में कम से कम 10 स्थानो पर आम जनता की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए पेयजल की व्यवस्था करने एवं जिले के वरिष्ठ नागरिको के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए बैडमिंटन, केरम एवं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन माह मई एवं जून मे कराने व निर्णय लिया गया। इस प्रतियोगिता मे जिले का कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु 60 वर्ष से अधिक है वह भाग ले सकता है प्रतियोगिता के भाग लेने वाले खिलाडियों को प्रवेश शुल्क के रूप में एकल टीम को सौ रुपये व युगल टीम को दो सौ रुपये जमा कराना होगा। निर्धारित शुल्क सहित कोई भी व्यक्ति 15 मई तक अपना नाम  हरिदास अग्रवाल संरक्षक सदस्य अथवा अशोक सर्विस सेन्टर पेट्रोल पम्प मे दर्ज कर सकता है।
उक्त बैठक में नगर के गणमान्य व्यक्तियों को जिन्होने ठंड के मौसम में वस्त्र वितरण जैसे कम्बल, साडी, साल स्वेटर आदि मे सहयोग प्रदान किया था उन्हें माल्यापर्ण के साथ प्रशस्ति पत्र देकर संघ के वरिष्ठ संरक्षक सदस्य रोशन लाल अग्रवाल एवं भोला प्रसाद अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया। विगत 3 वर्षों से यहां  जिला अस्पताल मे मरीजो के परिजनो को सुबह नास्ता वितरण किया जाता है उस कार्यक्रम के सफल संचालन मे विशेष सहयोग प्रदान करने वाले संघ के सदस्य  हरिदास अग्रवाल, शिवनारायण राजवाडे, सुशील कुमार अग्रवाल, पवन मित्तल, एस.के. तिवारी एवं श्याम देव ठाकुर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संघ के उपाध्यक्ष अनिल गोयल वरिष्ठ अधिवक्ता व आभार प्रदर्शन आर.एस. मिश्रा ने व्यक्त किया।

Categorized in: