अम्बिकेश गुप्ता / कुसमीसीआरपीएफ 81 बटालियन के कमांडेंट अनिल प्रसाद के निर्देशानुसार पौधा रोपण कार्यक्रम के तहत आज रविवार को 81 बटालियन सामरी के सहायक कमांडेंट राजेश कुमार के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के फलदार, औषधीय गुण सहित अन्य प्रकार के पौधे ग्राम पंचायत सामरी अंतर्गत प्री० मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास सामरी के प्रांगण में लगभग 100 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सामरी के उपसरपंच बिंदेश्वर यादव, छात्रावास अधीक्षक संजीव कुमार तिर्की, पंचायत सचिव ओम प्रकाश यादव, सीआरपीएफ के निरीक्षक पिंटू कुमार शर्मा, उप निरीक्षक श्याम कुमार, सहायक उपनिरीक्षक बी पी सिंह व अधिकारी और कार्मिक उपस्थित थे।

Categorized in: