कार्यवाही के नाम पर जिम्मेदार मौन
ओडगी। ब्लॉक मुख्यालय से  महज 15 किमी दूर स्थित ग्राम पंचायत कर्री से  बड़ी मात्रा में  अवैध कोयला उत्खनन व परिवहन का कार्य बेख़ौफ़ चल रहा है। गांव के समीप स्थित अवैध कोयला खदान से प्रतिदिन ग्रामीण  चंद रुपयों की लालच में अपनी जान को जोखिम में डालकर बड़े मात्रा में कोयला का उत्खनन कर ले जाते हैं। अवैध कोयला खदान से बे रोक टोक ग्रामीण  कोयला खनन कर रहे है ऐसा नहीं है कि उक्त बात की जानकारी जिम्मेदारी को नहीं है मगर जानकारी के बाद भी   इस अवैध कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में कोई पहल की गई हो यह ग्रामीणों द्वारा किये जा रहे बेखौफ उत्खनन को देखकर प्रतीत नहीं होता है। इस अवैध कोयला उत्खनन मामले  में जब गांव के सरपंच से जानकारी चाही गई तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ लिया। लोगों ने इस पर सवालिया निशान भी खड़ा कर दिया और लोग खुलकर कहने लगे की जब गांव का पहरेदार चोरी करें तो फिर गांव कैसे सुरक्षित रहेगा, बात करते हैं कर्री के सरपंच की जो अपने ग्राम पंचायत में अवैध कोयला को ट्रैक्टर के माध्यम से एक जगह से दूसरे जगह ले जाते हुए दिखे जिस पर यह चर्चा का विषय बन गया । लोगो का आरोप है कि यह सरपंच द्वारा अवैध कारोबार  को बढ़ावा देने वाला कृत्य है।सूत्रों की माने तो इनका संबंध अवैध कोयला माफियाओ के साथ काफी अच्छा हैं। इस बात की जानकारी सभी बड़े छोटे जिम्मेदारों को है मगर सभी की कार्रवाई के नाम पर खामोशी का रुख समझ से परे है। जानकारी के अनुसार यह खदान रेवनु विभाग के दायरे में आता है जिसपर तहसीलदार व थाना विभाग के द्वारा इस विषय पर कुछ नहीं बताया गया।   जबकि हाल में ही कोयला खदान से थाना स्टाप के द्वारा अवैध कोयला जप्त कर लाया गया था जिसकी जानकारी गोपनीय रखी गई है।
 प्रशासन करें कार्यवाही नहीं तो होगा आंदोलन
ओड़गी के ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री
 दानी पाण्डेय ने बताया कि
कर्री ग्राम पंचायत में जिस तरह से अवैध कोयला खदान का कार्य चल रहा है प्रशासन  जांच कर तुरंत वह कोयला खदान को बंद करें और दोषियों पर कार्रवाई करें,। कुछ दिन पूर्व अवैध कोयला लेकर जा रहा है एक ट्रैक्टर पलट जाने के कारण  युवक की मृत्यु स्पॉट में ही हो गई उस पर भी प्रशासन का लीपा पोती देखने को मिला जो की बहुत ही निंदनीय है इस प्रकार का कृत्य पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होना चाहिए, अगर ऐसा नहीं कर पाते हैं तो हम सभी कार्यकर्ता व ग्रामीण धरना प्रदर्शन करेंगे।

Categorized in: