अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। आम आदमी पार्टी द्वारा आज रविवार को चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग को लेकर सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज को ज्ञापन दिया गया. इन्द्रदेव नाग जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी के अनुसार चिंतामणि महाराज ने छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का आश्वासन दिया हैं.

सकील अंसारी जिला संगठन मंत्री आम आदमी पार्टी ने बताया आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष इन्द्रदेव नाग के नेतृत्व में आज आम आदमी पार्टी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के पदाधिकारियों द्वारा सामरी विधायक चिंतामणि महाराज को लॉकडाउन का पालन करते हुए ईमेल के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया.

ज्ञापन में बताया कि छत्तीसगढ़ में व्यापम के माध्यम से चयनित 14580 शिक्षकों की नियुक्ति सहित प्रेरक, विद्यामितान , पुलिस भर्ती, ग्रंथपाल भर्ती , पशु चिकित्सा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, रसोइया संघ, बैकलॉग के पदों व प्रदेश के विभन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती को लेकर 24 जून को रायपुर ज़िला कलेक्टर को मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन दिया गया हैं। जिससे अनुरोध किया हैं कि जल्द 14580 चयनित शिक्षकों की नियुक्ति की जाए और प्रदेश के सभी विभागों के रिक्त पदों को लेकर सरकार एक श्वेत पत्र जारी करे. प्रदेश के युवाओं को बताएं- प्रदेश के इन – इन विभागों में इतनी वेकैंसी खाली है और इस तयसीमा के अंदर इन वेकैंसी को भर देंगे । ज्ञापन देने के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से इन्द्रदेव नाग, सकील अंसारी, रामशरण राम,राजू रमण गुप्ता,रहमतुल्लाह अंसारी, बुद्ध साय, मंगल साय, सतीश घाटअरमान मालिक,सतेंद्र पटेल,सुग्रीव राम व अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

Categorized in: