ग्रामीणों को नहीं मिल पाती बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

लखनपुर  –  जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना किया जा चुका है , ताकि जिले की जनता को जल्दी और बेहतर उपचार मिल सके. जिले के लखनपुर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कायाकल्प कर स्वास्थ्य सेवा को दुरुस्त करने की जरूरत है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव है क्षेत्र के लोगों की मांग है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों पदस्थापना किया जाए । जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ बेहतर इलाज मिल सके।

    छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री टी0 एस0 सिंह देव ने अस्पताल के नये भवन निर्माण के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की पुनर्स्थापना कराये जाने की बात कही थी। अफसोस अस्पताल भवन तो बन गया किन्तु विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं हो सकी। क्षेत्रवासियों को मौजूदा प्रदेश सरकार से आशाएं जगी हैं कि सामुदायिक स्वास्थ्य लखनपुर में निश्चित तौर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति कराई जायेगी।

जिससे जरूरतमंद मरीजों को छोटी छोटी बीमारियों के इलाज के लिए  शहर के अस्पताल की तरफ रूख़ ना करना पड़े ।  नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र के आमजन की धारणा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में यदि अनुभवी डॉक्टर  पदस्थ कर दिया जाए  और इलाज के बेहतरीन तकनीक मुहैया करा दिया जाए तो जिला अस्पताल के लिए बहुत कम ही मरीज रेफर किये जायेंगे और स्थानीय स्तर पर ही गंभीर मरीजों तथा आपदाओं दुर्घटना वाले  लोगों का  इलाज  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही हो जाएगा  । लोगों ने  सूबे के सरकार पर भरोसा जताया है कि लखनपुर अस्पताल में निश्चित तौर पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी ।

 दरअसल  विशेषज्ञ चिकित्सकों   की सलाह और इलाज  आम लोगों को मिलना  चाहिए वैसा नहीं मिल पा रहा है ।  बड़े पैमाने में क्षेत्र के लोग आशा  के साथ सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आते हैं। लेकिन  कुछ विषम परिस्थितियों में इलाज नहीं मिल पाता मजबूरीवश वह अपने परिजनों को इलाज के लिए बड़े शहरों के निजी अस्पताल में  ले  जाने को  मजबूर हो जाते हैं   जिसमें  समय और पैसा दोनों लगता है। इस दृष्टिकोण से विशेषज्ञ डाक्टरों का अस्पताल में होना बेहद जरूरी  है। क्षेत्र के लोगों ने शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों को  नियुक्त किए जाने की  मांग किया है। ताकि  में मरीजों को सही उपचार हो सके  ।

बीएमओ डॉक्टर पीएस मार्को के द्वारा फोन के माध्यम से बात करने पर बताया गया कि 9 डॉक्टर का पोस्ट अस्पताल में है लेकिन केवल पांच डॉक्टर ही कार्य कर रहे हैं जिस वजह से विशेषज्ञ चिकित्सक व डॉक्टर नहीं होने के कारण आम जनता को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है

Categorized in: