Banner

चैत्र नवरात्र को लेकर देवी मंदिरों में तैयारियां पूरी, आज निकलेगी शोभायात्रा 

3 Min Read
0 57
बिश्रामपुर। चैत्र नवरात्र को लेकर क्षेत्र के आस्था की केंद्र आदिशक्ति मां समलेश्वरी महामाया मंदिर व स्वयं भू मां कालरात्रि मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चैत्र नवरात्र के साथ ही 9 अप्रैल को कोयलांचल में हिंदू नवर्ष के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालकर धर्म सभा का भी आयोजन किए जाने की तैयारी की गई है। दर असल चैत्र नवरात्र व हिंदू नवर्ष को लेकर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 अप्रैल को सरगुजा संभाग स्तरीय भव्य शोभायात्रा निकालकर धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा। पिछले 10 वर्षों से लगातार किए जा रहे उक्त कार्यक्रम में हिंदू नवर्ष के अवसर पर 9 अप्रैल को प्रातः 10 बजे सभी हिंदू धर्मावलंबी नगर के अयप्पा ग्राउंड में एकत्र होंगे और यहां धर्म सभा उपरांत जिला मुख्यालय सूरजपुर तक भव्य शोभायात्रा निकाल कर आरती उपरांत कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इसी तरह चैत्र नवरात्र को लेकर देवीधामों में व्यापक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां पर देवी धामों में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लोगों द्वारा अपनी मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित कराई जाएंगी। साथ ही समलेश्वरी महामाया मंदिर में सप्तमी तिथि को अखंड रामायण पाठ का भी आयोजन कराया जाएगा। यहां पर देवी धामों में पूरे 9 दिनों तक भक्तों का तांता लगा रहेगा।

Categorized in:

Leave a Reply