छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक बार फिर मतांतरण के मुद्दे पर मुखर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार(कांग्रेस सरकार) वोट बैंक के लिए मतांतरण कराती रही है।

पांच वर्षों में मतांतरण जोरों पर था
उन्होंने कहा कि पांच वर्षों में मतांतरण जोरों पर था, रिपोर्ट करने वाले पर कार्रवाई होती थी, जो मतांतरण करते थे उन्हें थाने में बिठाकर चाय पिलाई जाती थी। पिछली सरकार में अफसर की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई।

मतांतरण करने वालों का आरक्षण समाप्त करने का मामला भी उठा
मुख्यमंत्री साय रायपुर के जैनम मानस भवन में आयोजित जनजाति सुरक्षा मंच अखिल भारतीय कार्यशाला में शामिल हुए। तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यशाला का सीएम विष्णुदेव साय ने शुभारंभ किया। कार्यशाला में मतांतरण का मुद्दा उठा। जनजाति सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों ने डिलिस्टिंग पर अपनी बात रखी। मतांतरण करने वालों का आरक्षण समाप्त करने का मामला भी उठा।

 

 

Categorized in: