अंबिकापुर। बतौली थाना पुलिस ने छेड़छाड़ एवं मोबाइल लूट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
छात्रा बीते 28 मार्च को थाना बतौली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह परीक्षा देने के लिए अंबिकापुर जाने निकली थी और लालमाटी बस स्टैंड में बस का इंतजार कर रही थी।

     इसी बीच खजूरपारा निवासी सूरज विश्वकर्मा उसके पास आया और उसके बाल को पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी मारपीट करते हुए उसके मोबाइल फोन को लूटकर मोटरसाइकिल से भाग गया। आरोपी की हरकत को आसपास मौजूद लोगों ने देखा। छात्रा इसकी जानकारी अपने पिता को दी। मामले में थाना बतौली में धारा 354, 506, 323, 392 का केस पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना में लिया। पुलिस ने जांच प्रक्रिया के दौरान आरोपी सूरज विश्वकर्मा 22 वर्ष, निवासी खजूरपारा अंबिकापुर को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना बतौली से प्रधान आरक्षक देवशरण सिंह, आरक्षक सुल्तान अहमद, एहसान फिरदौसी, भगलू राम पैंकरा की आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Categorized in: