फसल को सिंचित करने लगाए गए पाइप को क्षतिग्रस्त करने से बनी विवाद की स्थिति
छ.ग.फ्रंटलाइन
अंबिकापुर। रघुनाथपुर चौकी पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करके जेल दाखिल कर दिया है। आरोपी से नदी के पानी से फसल की सिंचाई करने की बात को लेकर मृतक का विवाद हुआ था, इसके बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया था। इस दौरान बीच-बचाव करने आए लोगों पर भी वह टांगी से वार कर दिया, जिसमें वे जख्मी हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक 27 मार्च को सेटू राम नागेश रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका बड़ा भाई भाईदूज नागेश ग्राम चोरकीडीह में रहकर खेती किसानी करता है। भाई के खेत में गन्ना एवं सरसों का फसल लगा है। वह फसल की सिंचाई गागर नदी से बिजली पम्प, पाइप लगाकर करता है। 26 मार्च को शाम करीब 07.30 बजे बड़े भाई का पड़ोसी नारायण यादव खेत में लगे पानी सप्लाई के पाइप को टांगी से काट दिया। इसे लेकर नारायण यादव ने आपत्ति की तो वह गाली-गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी देकर टांगी से दाहिने कंधे पर हमला कर दिया, जिसमें उसे गंभीर चोट आई थी। मारपीट होते देखकर विजय नागेश बीच-बचाव किया तो नारायण यादव उसके सिर में बाएं तरफ टांगी से हमला कर दिया, जिससे सिर में चोट लगा है। बाद में पड़ोस का दुले राम बीच-बचाव करने गया तो उस पर भी टांगी से हमला कर दिया। आरोपी ने पड़ोस के लोहरा, रामजीत, अरूण कुमार नागेश के खेत में लगे पाइप को भी काट दिया है, जिससे इन्हें काफी क्षति पहुंची है। घटना में घायल भाईदूज और भतीजा विजय नागेश का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में धारा 294, 506, 323, 427 भादंसं पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। इधर पुलिस द्वारा कराए गए चिकित्सीय जांच में विजय नागेश के सिर में आई चोट को डॉक्टर ने गंभीर प्रकृति का होना बताया है, जिस पर आरोपी नारायण यादव पिता गोविंद उर्फ सुरंडा यादव 35 वर्ष, निवासी चोरकीडीह, चौकी रघुनाथपुर के विरूद्ध मामले में पृथक से धारा 307 भादंसं जोड़ा गया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी पुलिस ने जप्त किया है। आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक संतकुमार चौहान, आरक्षक राकेश एक्का, आरक्षक अरविंद तिवारी की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Categorized in: