छ.ग.फ्रंटलाइन
अंबिकापुर। उदयपुर थाना पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध शराब विक्रेता से 04 लीटर महुआ शराब जप्त किया है। 29 मार्च को पुलिस टीम पेट्रोलिंग करते हुए ग्राम गुमगा, डांडगांव, परसा की ओर रवाना हुई थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम परसा में सुदामा नामक व्यक्ति अपने घर में महुआ शराब बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सुदामा पिता मोहर साय, ग्राम परसा थाना उदयपुर के कब्जे से 04 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया और आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1)(क) के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई में थाना उदयपुर से प्रधान आरक्षक सोमार साय, आरक्षक देवेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक सुनीति राजवाड़े सक्रिय रहे।

Categorized in: