छ.ग.फ्रंटलाइन
लखनपुर। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कंठी का संजय राजवाड़े पिता भजन राजवाड़े 27 वर्ष, लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। शनिवार को सुबह नित्य क्रिया व टहलने के लिए गांव के स्कूल तरफ गए लोगों ने युवक को बबूल पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके देखा। चौकीदार के जरिए इसकी सूचना थाना लखनपुर को दी गई। मृतक अपने  लिए लड़की देखने दो दिन पहले गणेशपुर आया था, इसकी जानकारी रिश्तेदार बाबूलाल राजवाड़े ने दी है। घटनास्थल के पास ही युवक का मोटरसाइकिल सीडी डिलक्स क्रमांक सीजी 15 डीई 2636 खड़ा मिला है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मौका मुआयना कर शव का पंचनामा किया। युवक के शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। …

Categorized in: