पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करके जेल भेजा  

अंबिकापुर। सरगुजा जिला के कमलेश्वरपुर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपी शराब पीने की बात को लेकर पत्नी पर लकड़ी के फारी से वार कर दिया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी स्वयं पुलिस को इसकी सूचना दिया था। मर्ग जांच उपरांत पुलिस मामले में हत्या का मामला दर्ज की थी।
जानकारी के मुताबिक होली के दूसरे दिन 26 मार्च को झिटकू मंझवार पिता पूरन मझवार 26 वर्ष, निवासी ललया, थाना कमलेश्वरपुर में सूचना दिया कि उसकी पत्नी शामपति 25 मार्च को रात में लगभग 10 बजे खाना खाकर साथ में सोई थी। सुबह लगभग 05 बजे जब वह अपनी पत्नी को उठाया तो नहीं उठी, उसका हाथ-पैर ठण्डा हो गया था, उसके सिर के पीछे से खून निकल रहा था। इसकी जानकारी वह अपने पिता पूरन और डॉयल 112 में दिया था। रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर पुलिस शव पंचनामा व जांच कार्रवाई में जुट गई थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतिका का पोस्टमार्टम कराया और धारा 302 का अपराध पंजीबद्ध कर लिया था। विवेचना के पत्नी शामपति को शराब पीने से मना किया, किन्तु वह उसकी बात को न मानकर शराब पी ली थी। इसके बाद वह शराब पीने की बात को लेकर पत्नी को डांटा तो वह बहस करने लगी। इसके बाद गुस्से में आकर वह उसे घर से बाहर एक झापड़ मार दिया था। शराब के नशे में होने के कारण वह जमीन में गिर गई। इसके बाद वह घर के अंदर से लकड़ी का फारी लेकर आया और पत्नी के सिर व कमर में मार दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना कमलेश्वरपुर से प्रधान आरक्षक अखिलेश भगत, आरक्षक देवदत्त सिंह, आरक्षक आदेश कुमार, मदन पैंकरा, अर्जुन पैंकरा सक्रिय रहे।

Categorized in: