कई स्थानों पर आयोजित हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

जगदलपुर । लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान में मतदाताओं की सहभागिता के लिए चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या पालीटेक्निक धरमपुरा और शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आड़ावाल में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान शासकीय कन्या पालीटेक्निक धरमपुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना के कैडेटों ने नारा लेखन तथा चित्रकला प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भाग लिया और मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। वहीं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आड़ावाल के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली और मतदाताओं को मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान सम्बन्धित संस्थाओं के प्राचार्य और प्रशिक्षण अधिकारी एवं अन्य कार्यालयीन कर्मचारियों सहित प्रशिक्षणरत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रत्येक निर्वाचन में मतदान करने की शपथ ली गई।

Categorized in: