प्रतिनिधि छ.ग.फ्रंटलाइन
रामानुजगंज ! नगर पंचायत रामानुजगंज के द्वारा नगर के सबसे व्यस्ततम लरंगसाय चौक पर लरंगसाय कांप्लेक्स का निर्माण कराया गया है जिसके सामने बगल में एक बड़ा सा ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ है इस ट्रांसफार्मर से सटा हुआ विशाल शेड का निर्माण कराया जा रहा है और इस सेड निर्माण का दुकानदार के द्वारा विभाग से कोई परमिशन भी नहीं लिया गया है और सारे नियम कानून को ताक में रखते हुए अपने मनमाने तरीके से जो निर्माण कराया जा रहा है उस निर्माण से भविष्य में कोई बड़ा हादसा होने की संभावना से कोई नहीं इनकार कर सकता।

नगर पंचायत की कार्य प्रणाली के कारण राज्य सरकार का दामन दागदार हो सकता है अब यह जिला प्रशासन को तय करना है की एक दुकानदार को लाभान्वित करती है या फिर आम जनता को सुरक्षा प्रदान करती है? नगर पंचायत रामानुजगंज के द्वारा जगह-जगह पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण तो करा दिया गया है लेकिन उस जगह के आसपास लगे हुए विद्युत उपकरणों को शिफ्ट करने में नाकाम साबित हुआ है जबकि नगर की पूर्ण जवाबदारी नगर पंचायत की बनती है बावजूद इसके घोर लापरवाही बरती जा रही है। नगर पंचायत रामानुजगंज केवल अपने इनकम का जरिया ही ढूंढने का काम किया जा रहा है जिस जगह पर बगैर परमिशन के सेड का निर्माण करवाया जा रहा हैं वहां कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है लोहे से बने हुए एंगल का  शेड   बनाने में निर्माण किया जा रहा है जो काफी ट्रांसफार्मर के नजदीक है यदि ट्रांसफार्मर में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ या तार टूट कर उस लोहे से बने हुए एंगल पर गिरता है तो उस जगह पर उपस्थित सैकड़ों लोगों की जान जा सकती है इसके बारे में नगर पंचायत को कोई चिंता नहीं है ? स्थानीय प्रशासन भी बेबश एवं लाचार नजर आ रहा है। उक्त निर्माण यदि परमिशन लेकर कराई जाती तो सेड निर्माण सिस्टमैटिक ढंग से कार्य होता और जान माल के खतरा से लोगों को बचाया जा सकता था लेकिन बगैर परमिशन के निर्माण से कभी भी किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है क्योंकि नगर का सबसे व्यस्ततम चौक होने के कारण कई हादसे भी हो चुके हैं इसके बावजूद भी स्थानीय प्रशासन को इसकी कोई चिंता नहीं है। क्योंकि इस नगर के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण कई निर्माण कार्य नगर वासियों के लिए आए दिन परेशानी का सबब बनते जा रहा है। मौसम की मार से बचने के लिए दुकानदार को अपनी दुकान के सामने 5 फीट का सेट निर्माण बहुत मायने रखता है लेकिन उसके द्वारा लगभग 30 से 40 फीट का जगह पर विशाल काय सेड का निर्माण करवाया जा रहा हैं और स्थानीय शासन प्रशासन मौन साधे हुए तमाशा देख रही है यदि उक्त निर्माण को हटाया नहीं गया तो आने वाले समय में जान माल का खतरा बन सकता है ?

Categorized in: