बिश्रामपुर। केबीसी में इनाम फसने का झांसा देकर युवक से अलग अलग किस्तों में अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर ठगी करते हुए 81हजार रुपए फोन पे के जरिए किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में अज्ञात आरोपियो के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बिश्रामपुर पुलिस ने बताया कि दो वर्ष पूर्व 18 अप्रैल 2022 को अज्ञात साइबर ठग ने ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर भाथुपारा निवासी 25 वर्षीय प्रार्थी अमित साहनी पिता कैलाश साहनी से केबीसी में 25 लाख रुपए का इनाम फसने का झांसा देकर 18, 19 व 20 अप्रैल 2022 को अलग अलग किस्तों में 81 हजार रुपए फोन पे से पैसे मंगा लिए हैं। आज दो वर्ष बाद सायबर पोर्टल में दर्ज मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420, आईटी एक्ट की धारा 66 डी के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Categorized in: