रामानुजनगर। प्रदेश सरकार द्वारा चुनाव घोषणापत्र में किए गए वायदे में से एक महत्वपूर्ण 3100 रूपए में धान खरीदी का वायदा पूरा कर दिया जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बटन दबाकर प्रदेश भर के 24.72 लाख किसानों के खाते में 13 हजार 320 करोड़ रुपए अदान राशि का अंतरण किया। यहां खंड स्तरीय कृषक उन्नति योजना अंतर्गत अदान राशि वितरण समारोह क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में एसडीएम चांदनी कंवर तहसीलदार सूर्यकांत साय सीईओ संजय राय बीईओ पंडित भारद्वाज वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी प्रफुल्ल गुप्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए विधायक भूलन सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी ने चुनाव घोषणापत्र में मोदी की गारंटी के तहत जो भी वायदे किए थे उन सभी वायदों को एक एक कर हमारी सरकार पूरी कर रही है। विधायक श्री सिंह ने किसानों को कहा कि हमारी सरकार बनते ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास,पिछला बकाया बोनस राशि किसानों को सुशासन दिवस के अवसर पर दिया गया, अभी दो दिन पहले ही महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में राशि भेजी गई और आज एक महत्वपूर्ण वादा किसानों के खाते में अंतर की राशि अंतरीत किए जाने के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हम सभी उपस्थित हुए हैं। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प 2047 तक भारत को विकसित बनाना है और प्रधानमंत्री के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने एक बार पुनः आने वाले चुनाव में मोदी का हाथ मजबूत करना है। यहां रामानुजनगर तहसील अंतर्गत 10655 किसानों के खाते में 55 करोड़ 32 लाख 16 हजार 196 रूपए अंतरीत किए गए। अतिथियों के हाथों किसानों को अदान राशि प्रमाण-पत्र एवं पीडीएस कैरी बैग का वितरण कराया गया।किसान सम्मेलन को भाजपा मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय व जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने भी संबोधित करते हुए किसानों को बधाई दी। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्षद्वय अजय प्रताप सिंह बृजा राम साहू सुरेश मरकाम मिडिया प्रभारी सौभाग्य दुबे देवनगर मंडल अध्यक्ष रामशिरोमणि साहू भाजयुमो अध्यक्ष सुनील साहू वरिष्ठ नेता बनारसी राजवाड़े सत्यनारायण दुबे रामबिलास साहू रामरतन साहू शैलेश्वर सिंह सत्यनारायण दुबे रामनिवास साहू रामप्रताप साहू दरोगा सिंह महादेव सिंह अजय पांडेय सरपंच शुशीला सिंह विकास दुबे संजीव गुप्ता आशुतोष दुबे परमेश्वर सिंह अमर सिंह सहित गणमान्यजन तथा बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल संयोजक अशोक उपाध्याय तथा क्वापरेटिव बैंक प्रबंधक श्यामलाल सिंह ने आभार व्यक्त किया।

Categorized in: