0 विन्धेश्वर शरण के लिए लामबंदी
सूरजपुर। लालबत्ती के लिए कांग्रेस द्वारा जारी पहली सूची में सूरजपुर को तव्वजो न मिलने से फिर एक बार यहां की सियासत गर्म है। इस बार कांग्रेस के युवराज को लालबत्ती दिलाने के लिए गांव गांव में मुहिम चल रही है। इस मुहिम की अगुवाई जिला पंचायत सदस्य बिहारी कुलदीप व जनपद अध्यक्ष जगलाल देहाती कर रहें है। सूरजपुर जिले मंे यूं तो संसदीय सचिव का ओहदा मिला है पर यह ओहदा विधायक के खाते में गई है। जबकि संगठन से जुडे लोगों की यह अपेक्षा थी कि सरकार किसी ऐसे व्यक्ति को भी महत्व देगी जो संगठन से जुड़े हुए है। इसके लिए पंचायत से लेकर जिलास्तर तक के पदाधिकारियों ने एक नाम पर सहमति बनाया था। वह नाम था विन्धेश्वर शरण सिंहदेव उर्फ विंकी बाबा। श्री सिंहदेव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे और उनके खाते में जिले की तीनो सीट पर विजय दिलाने का सेहरा भी बंधा है। परन्तु पहली सूची में उनका नाम शामिल न किए जाने पर कांग्रेस में हताशा है। अब जिला पंचायत सदस्य बिहारी कुलदीप व जनपद अध्यक्ष जगलाल देहाती गांव गांव जाकर हस्ताक्षर अभियान चला रहें है। अब तक करीब दो दर्जन से अधिक गांवो में यह हस्ताक्षर अभियान चला है। जिसमें करीब हजार से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर दूसरी सूची में विंकी बाबा को शामिल किए जाने की मांग कर रहें है। जनपद अध्यक्ष जगलाल देहाती ने बताया कि संगठन से जुड़े लोगांे को महत्व न मिलने से कार्यकर्ता निराश है। लिहाजा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निराशा को दूर करने के लिए वे और उनके जनपद क्षेत्र से जुड़े गांव के लोग यह चाहतें है कि ऐसे व्यक्ति को महत्व मिलना चाहिए जिससे कांग्रेस नए सिरे से मजबूत होकर उभरे और कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से संगठन की मजबूती के लिए कार्य कर सकें। उन्होने बताया कि समूचे जिले में यह अभियान चलाया जाएगा। फिलहाल जो अभियान चला है उसकी प्रति संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेजा जा रहा है ताकि क्षेत्र के लोगांे की भावनाएं उन तक पहुंच सके

Categorized in: