एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन, मामले का जल्द पर्दाफास नहीं होने पर नगर बंद करके विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी  

बलरामपुर। जिला मुख्यालय के होटल व्यवसायी की मौत के मामले में अब तक गुत्थी नहीं सुलझी है, जिससे व्यापारियों में आक्रोश है। स्थानीय व्यवसायियों ने पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द मामले का पर्दाफास करने की मांग की है। दो दिवस के अंदर अगर कोई प्रतिक्रिया पुलिस की सामने नहीं आने पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करके विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है।

बलरामपुर जिला मुख्यालय के होटल व्यवसायी धर्मेंद्र केसरी पांच फरवरी से लापता हैं। स्वजन ने बलरामपुर थाने में धर्मेंद्र केसरी के गुम होने की सूचना बलरामपुर थाना प्रभारी को दी थी, इधर 6 फरवरी की शाम लगभग 9-10 बजे के बीच उनका अधजला शव बलरामपुर शहर से तीन किमी दूर दूर जंगल पर मिला था। मामले में पुलिस को किसी प्रकार का सुराग नहीं मिला है। बलरामपुर मुख्यालय की इस घटना से सभी व्यापारी डरे हुए हैं। उन्होंने इस मामले पर जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है।
इनका कहना है

* उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर अशोक सिंह का कहना है कि घटना के बाद बलरामपुर के व्यापारी दहशत में हंै। मामला सामान्य मृत्यु का नहीं हत्या का प्रतीत होता है। पुलिस का अब तक मामले के तह तक नहीं पहुंच पाना और घटनाक्रम का पर्दाफास नहीं होना सोचनीय है। अगर पुलिस दो-तीन दिन के अंदर घटना का खुलासा नहीं करती है तो हम सभी नगर बंद कर आंदोलन करने बाध्य होंगे।

* नन्हेलाल गुप्ता ने कहा बलरामपुर जिले के लिए दुर्भाग्य की बात है कि एसपी कार्यालय से कुछ दूर पर इतनी बड़ी घटना हो गई और पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। हम सभी चाहते हैं कि पुलिस जल्द से जल्द मामले का पर्दाफास करे।

बलरामपुर थाना अंतर्गत एक मर्ग कायम किया गया था, मृत्यु संदेहास्पद है। घटनाक्रम की जांच निरंतर जारी है। इसका तत्काल निकाल करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया है। कोशिश है कि जल्द से जल्द घटनाक्रम की वस्तुस्थिति सामने आ सके।
चंद्रेश सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

Categorized in: