एसईसीएल की रेस्क्यू व डीडीआरएफ की डटी रही

बिश्रामपुर। एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र की बंद पड़ी जयनगर भूमिगत खदान में अवैध रूप से सुरंग बनाकर कोयला उत्खनन करने के दौरान सोमवार प्रातः सुरंग के भीतर लेयर धसकने से दबे युवक का शव देर रात निकाल लिया गया है।  

जानकारी के अनुसार बिश्रामपुर कुमदा मार्ग पर बाबा मस्तनाथ मंदिर के पीछे वर्षों से बंद पड़ी खदान से कोयला निकालने जमीन से डेढ़ सौ फीट नीचे कोयला चोरों ने सुरंग बना लिया है और यहीं से वे रोजाना कोयला निकालते हैं। रोजाना की तरह सोमवार को भी कई बाइक सवार कोयला ले जाने में जुटे थे। सोमवार की सुबह करीब 6 बजे ग्राम पंचायत तेलईकछार केनापारा निवासी सुनील सोनी पिता राम गोविंद सोनी जब अपने अन्य साथियों के साथ सुरंग के भीतर खुदाई किए हुए कोयला को निकाल रहा था, तभी अचानक चट्टान के धसकने के कारण बीचों बीच में फंसने से वह मौके पर ही दब गया, जिससे उसकी दबकर मौत हो गई है। घटना के तीसरे दिन बुधवार को पुनः एसईसीएल की रेस्क्यू टीम व सूरजपुर की डीडीआरएफ टीम मौके पर पहुंचकर पूरे दिन शव को बरामद करने की कोशिश में लगे रहे, जहां देर रात युवक के शव को 72 घंटे बाद काफी मशक्कत उपरांत निकालने में सफलता मिल गई है। यहां पर रेस्क्यू टीम द्वारा एयर लेप्टिंग बैग में स्टील कैक सपोर्ट के अलावे अन्य आवश्यक सामग्री के सहारे सुरंग में अंदर प्रवेश कर शव की तलाश की गई और देर रात  युवक के शव को निकाल लिया गया है। यहां पर आज तीसरे दिन सर्च ऑपरेशन के दौरान बिश्रामपुर टीआई अलरिक लकड़ा, सहायक उपनिरीक्षक शशि शेखर तिवारी, देवनाथ चौधरी, प्रधान आरक्षक अविनाश सिंह, इंद्रजीत सिंह, आरक्षक अजय सिंह, बिहारी पांडेय के अलावे एसईसीएल रेस्क्यू टीम के प्रदीप पात्रा, अमरेंद्र नारायण, पीएन सिंह, श्रवण कुमार यादव, तिपेंद्र, ताजिंद्र, विनोद मिश्र, राकेश मिश्रा, जैनुल आबेदीन, सकल देव, विकास, कृष्ण कुमार गुप्ता, राजू दुबे, सुनील गर्ग व डीडीआरएफ टीम के प्रभारी बीरबल गुप्ता, बृज नारायण, धीरेंद्र, नेम साय, तुलेश्वर, कृष्णा, रिकेश, शिवप्रताप, देव नारायण, धन साय, तामेश्वर व अन्य अधिकारी कर्मचारी डटे रहे। देर रात युवक के शव को काफी मशक्कत उपरांत निकाल लिया गया है। युवक के शव मिलने के बाद प्रबंधन व प्रशासन ने राहत की सांस ली है। ज्ञात हो कि घटना के दौरान केनापारा निवासी मृतक सुनील सोनी के अलावे ग्राम पंचायत खरसूरा निवासी बुधियार साय, कुमदा बस्ती निवासी नंदू सिंह, ग्राम नरेशपुर निवासी शिवप्रसाद गोंड पिता बुधराम, ग्राम खरसुरा निवासी संजय कुमार कुशवाहा पिता भोला, सिलफिली निवासी साधन बंगाली, केनापारा निवासी ननकी पिता हीरा लाल सोनवानी, अमन गुप्ता पिता स्व.राम दास गुप्ता भी कोयला चोरी करने गए थे। तीसरे दिन सर्च ऑपरेशन के दौरान चट्टान के लेयर बीच बीच में गिरने से भी दिक्कतों का सामना करना पड़ गया था। साथ ही शव से बदबू भी आने लगी थी। 

बैठा हुआ मिला युवक का शव

ज्ञात हो कि सर्च ऑपरेशन के दौरान जब युवक का शव टीम के सदस्यों द्वारा हटाए जाने के बाद पत्थर के नीचे बैठा हुआ पाया गया। साथ ही युवक के शव के साथ ही उसके मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया है। 

Categorized in: