मनेंद्रगढ़  !  ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहर मनेंद्रगढ़ के तत्वाधान में स्व. बिसाहू दास महंत  की 42 वी पुण्यतिथि मनाई गई !ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शहर राजेश शर्मा के निवास में सविप्रा उपाध्यक्ष  व भरतपुर सोनहत विधायक  गुलाब कमरो, मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल सहित उपस्थित काग्रेसजनो के द्वारा स्व. बिसाहू दास महंत  को श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्रतापूर्वक श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया  साथ ही प्रदेश को उनके द्वारा विकास के लिए दी गई अमूल्य सेवाएं को याद किया गया! इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी तिवारी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शहर राजेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण  राजेश साहू , चंद्रकांत चावड़ा, चरण सिंह खनूजा, राम नरेश पटेल, हारून मेमन, रोमा चटर्जी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे !

राज्य मंत्री ने अपने कार्यालय में पुण्यतिथि मनाकर किया स्वर्गीय महंत को याद
सविप्रा उपाध्यक्ष  व भरतपुर सोनहत विधायक  गुलाब कमरो व मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की! मनेन्द्रगढ़ स्थित भरतपुर सोनहत विधायक कार्यालय कार्यालय में स्वर्गीय महंत  को श्रद्धा सुमन अर्पित कर विधायकद्वय ने महंत  को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ-साथ सफल राजनेता के रूप में उनकी छवि रहे स्वर्गीय महंत ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी है उन्होंने क्षेत्र में खेती-किसानी सिंचाई तथा सड़कों के माध्यम से लोगों की बेहतरी के कार्यों को बखूबी अंजाम दिया! विधायक कमरो ने कहा कि स्वर्गीय महंत के बताए जनकल्याण के मार्ग पर चलकर प्रदेश में विकास को नए आयाम देने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं ! श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नपाउपाध्यक्ष कृष्णमुरारी तिवारी, जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री रामनरेश पटेल, पार्षद अनिल प्रजापति, विधायक निज सहायक सगीर खान, विधायक जिला प्रतिनिधि रंजीत सिंह सहित पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे!

Categorized in: