Samsung अपनी बजट स्मार्टफोन सीरीज में जल्द एक 5G फोन को भी जोड़ने वाला है। ताजा अफवाहों और सर्टिफिकेशन से पता चल रहा है कि सैमसंग जल्द एक नया F-सीरीज़ स्मार्टफोन – Samsung Galaxy F15 5G को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। अब इस एफ-सीरीज़ स्मार्टफोन को गीकबेंच 6।2 बेंचमार्क डेटाबेस पर देखा गया है।

सैमसंग गैलेक्सी F15 5G मॉडल नंबर SM-E156B के साथ गीकबेंच 6 बेंचमार्क डेटाबेस पर दिखाई दिया। बेंचमार्क लिस्टिंग से अपकमिंग F-सीरीज़ स्मार्टफोन के कई फीचर्स सामने आए हैं।

Samsung Galaxy F15 5G के फीचर्स (लीक)
खबर है कि सैमसंग का ये फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ प्रोसेसर के साथ आएगा। इस फोन को 4GB रैम वैरिएंट में पेश किया जाएगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी होगी। इसके अलावा, लिस्टिंग के अनुसार, हैंडसेट एंड्रॉयड 14 के साथ प्री-लोडेड आएगा। हमेशा की तरह, हम उम्मीद करते हैं कि कंपनी इसे टॉप वनयूआई स्किन के साथ शिप करेगी।

Categorized in: