लखनपुर(दिनेश बारी)- थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर और गोरता के बीच खेत के मेड़ में एक विवाहिता महिला की संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक श्रीमती ललिता राजवाड़े पति नरेंद्र राजवाड़े उम्र लगभग 29 वर्ष 21 जुलाई की रात लगभग 10:00 बजे घर में बिन बताए कहि चली गई थी। 22 जुलाई को सवेरे कृषि कार्य में गए ग्रामीणों ने खेत के मेड़ में उक्त महिला को मृत हालत में देखा इस बात सूचना महिला के परिजनों को दी गई बाद इसके मृत महिला के मायके एवं ससुराल पक्ष लखनपुर थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया।

गौरतलब है कि ग्राम गोरता से लगे हुए ग्राम गणेशपुर गवटियापारा में महिला की शादी हुई थी। महिला के मायके पक्ष वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतिका और उसके पति के बीच में संबंध अच्छे नहीं थे पति द्वारा हमेशा मृतिका को प्रताड़ित किया जाता था यह भी बात सामने आई है कि मृतिका के पति का संबंध किसी अन्य महिला से था और वह दूसरा विवाह करना चाह रहा था जिसे लेकर आए दिन मृतिका और उसके पति के बीच में विवाद होता रहता था। लखनपुर पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका मुआयना करते हुए मामले की जांच करने जुटी हुई है।

Categorized in: