मनेंद्रगढ़  !  नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने से कोरिया कलेक्टर ने नगर पालिक निगम चिरमिरी के संपूर्ण क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है !  चिरमिरी में मंगलवार को भी 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए जिसमें से एक ऐसा मरीज पाया गया है जिसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है !  कलेक्टर कोरिया ने 23 जुलाई से 29 जुलाई तक चिरमिरी नगर पालिक निगम क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है !  आवश्यक सेवाओं को छोड़कर पूरा चिरमिरी क्षेत्र बंद रहेगा!   बताया जा रहा है कि कोरिया जिले में अब तक 91 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं जिसमें 50 से अधिक चिरमिरी क्षेत्र से मिले हैं जिसको देखते हुए कलेक्टर ने चिरमिरी क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है ताकि   कोरोना  महामारी से लोगों को बचाया जा सके  !

Categorized in: