बलरामपुर जिला के रामचंद्रपुर थाना अंतर्गत दो वर्ष की बच्ची घर में रखे आयरन टेबलेट का सेवन कर ली। स्वजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल से उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे थे, यहां गुरूवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलकुर्ता की अंजू पिता रामचरण 2 वर्ष, 16 जनवरी को घर में खेल रही थी। इसी बीच वह आयरन की गोली खा ली। स्वजन उसे उल्टी करते देखे और डिंडो स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद चिकित्सक ने बच्ची को वाड्रफनगर स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। वाड्रफनगर से भी बच्ची को बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर करने पर स्वजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Categorized in: