0 कलेक्टर ने लीडिंग बैंक मैनेजर की बैठक में दिए निर्देश
सूरजपुर। गुरुवार को कलेक्टर  रोहित व्यास ने बैंक लिंकेज व क्रेडिट लिंकेज जैसी समस्या के समाधान व  विभिन्न विभागों के साथ  शासन के योजनाओं में, बैंक से हो रही समस्याओं के निराकरण के सम्बंध में लीडिंग बैंक मैनेजर की उपस्थिति में संबंधित विभागों की बैठक रखी थी। जिसमें मत्स्य, कृषि, पशुपालन, ग्रामीण बैंक, अंत्यावसायी, ट्रेजरी, एनआरएलएम इत्यादि सम्मिलित थे। कलेक्टर ने लीडिंग बैंक मैनेजर को स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वन बिना किसी बाधा के होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिले इसके लिये बैंक सभी विभागों के साथ समन्वयन स्थापित करें ताकि केंद्र और राज्य दोनों की योजनाओं को बेहतर तरीके से क्रियान्वित किया जा सके। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत केसीसी, पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, एपीवाई की प्रगति  को बैंको के द्वारा पोर्टल में समयबध्द एंट्री करने के दिशा निर्देश भी एलडीएम को दिए गये। इसके साथ ही एलडीएम को बैंक शाखाओं में कैम्प लगाकर आधार सीडिगं के लिए निर्देशित किया गया ताकि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) और केसीसी के आंकड़ो को बेहतर किया जा सकें।
0 सोमवार को अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहें अधिकारी
कलेक्टर ने अधिकारियों के कार्यायलय में बैठने एवं भ्रमण के संबंध में दिशा निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से अपनी समस्याओं को लेकर आम नागरिक विभिन्न कार्यालय में आते हैं तथा वहां पदस्थ अधिकारियों के क्षेत्र में भ्रमण व अन्य कार्य से बाहर रहने के कारण अनावश्यक रूप से भटकते हैं। इससे आम नागरिकों का धन एवं समय दोनों नष्ट होता है। आम नागरिकों की सुविधा एवं जिले में एकरूपता बनाये रखने की दृष्टि से जिले में पदस्थ जिलाधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि वे प्रत्येक सोमवार को अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहेंगे तथा बुधवार एवं गुरुवार को विभागीय कार्यों के निरीक्षण हेतु दिन निर्धारित करेगें। सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि वे अधोहस्ताक्षरकर्ता से पूर्वानुमति प्राप्त करने बाद ही मुख्यालय से बाहर जायेंगे। इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें साथ ही इन निर्देशों का पालन अपने अधिनस्थ संचालित कार्यालयों में भी कराना सुनिश्चित करें।

Categorized in: