टोयोटा (Toyota) ने दिसंबर 2023 सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 8 मॉडल की सेल्स की। इसमें इनोवो कंपनी के लिए बेस्ट सेलिंग मॉडल रहा। इनोवा को किस्टा और हाइक्रॉस मॉडल में खरीद सकते हैं। खास बात ये है कि दिसंबर 2022 में इसकी सिर्फ 36 यूनिट बिकी थीं. जबकि पिछले महीने इसकी 7,832 यूनिट बिकीं। इस तरहे इसे 21655% की तगड़ी ईयरली ग्रोथ मिली। दूसरी तरफ, कंपनी की मोस्ट पॉपुलर SUV फॉर्च्यूनर को भी लगभग 100% की ईयरली ग्रोथ मिली। टोयोटा की सबसे प्रीमियम कार वेलफायर को सिर्फ 37 लोगों ने खरीदा।

बात करें टोयोटा की दिसंबर सेल्स की तो इनोवा की 7,832 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2022 में ये आंकड़ा 36 यूनिट का था। यानी इसकी 7,796 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 21655.56% की ईयरली ग्रोथ मिली। हाईराइडर की 4,976 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2022 में ये आंकड़ा 4,201 यूनिट का था। यानी इसकी 775 यूनिट ज्यादा और इसे 18.45% की ईयरली ग्रोथ मिली।

ग्लैंजा की 4,088 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2022 में ये आंकड़ा 4,465 यूनिट का था। यानी इसकी 377 यूनिट कम बिकीं और इसे 8.44% की ईयरली डिग्रोथ मिली। फॉर्च्यूनर की 3,104 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2022 में ये आंकड़ा 1,603 यूनिट का था। यानी इसकी 1,501 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 93.64% की ईयरली ग्रोथ मिली। रूमियन की 833 यूनिट बिकीं।

हिलक्स की 322 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2022 में ये आंकड़ा 5 यूनिट का था। यानी इसकी 317 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 6340% की ईयरली ग्रोथ मिली। कैमरी की 180 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2022 में ये आंकड़ा 71 यूनिट का था। यानी इसकी 109 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 153.52% की ईयरली ग्रोथ मिली। वेलफायर की 37 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2022 में ये आंकड़ा 40 यूनिट का था। यानी इसकी 3 यूनिट कम बिकीं और इसे 7.50% की ईयरली ग्रोथ मिली।

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के लुक और डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इसमें बेहद बोल्ड लुक दिया गया है। इसमें चंकी बम्पर, हनीकॉम्ब मेश ग्रिल, स्लीकर हेडलैम्प्स और अपराइट प्रोफाइल दी है, जिससे इसका लुक बेहद अट्रेक्टिव हो जाता है। कार में 18-इंच के बड़े अलॉय, पतले बॉडी क्लैडिंग, टेपिंग रूफ, 100mm लंबा व्हीलबेस, रैपअराउंड LED टेल लाइट्स को जोड़ा गया है। इसका मुकाबला, मारुति की XL6, अर्टिगा के टॉप वैरिएंट, इनोवा क्रिस्टा समेत कई 6-7 सीटर कार से होगा।

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस को दो पावरट्रेन के साथ पेश किया है। इसका पहला इंजन 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 174PS की पावर और 205Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। ट्रांसमिशन के लिए इस वेरिएंट को CVT गियरबॉक्स भी दिया गया है। वहीं दूसरा 2.0-लीटर वाला स्ट्रॉन हाइब्रिड इंजन है। ये 113PS के मोटर के साथ 152PS की पावर और 187Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह e-CVT के ट्रांसमिशन से लैस है। कंपनी का दावा है कि इससे 21.1kmpl का माइलेज मिलेगा।

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के इंटीरियर की बात करें तो इसमें 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया है। ये वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इमें JBL साउंड सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एडजस्टेबल कैप्टन सीट्स, डुअल 10-इंच रियर टचस्क्रीन सिस्टम, ADAS फीचर्स, एम्बिएंट लाइटिंग और सनरूफ को शामिल किया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स दिए हैं।

Categorized in: