मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मध्य प्रदेश के कई हिस्से कोहरे की चपेट में हैं। अब मौसम विभाग ने एक राहत देने वाली खबर दी है। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान दोनों ही राज्यों में छिटपुट रूप से झमाझम बारिश होगी। झारखंड में दो दिन तक मौसम खराब रहेगा। इसी दौरान झारखंड में छिटपुट रूप से बारिश भी देखी जाएगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 3 से 8 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान दोनों ही राज्यों में छिटपुट रूप से बारिश होगी। मौसम विभाग ने दोनों ही राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है। एमपी के ग्वालियर, सागर, चंबल, उज्जैन, रीवा, शहडोल और भोपाल संभाग के जिलों में ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। राहत की बात यह कि बारिश के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड से राहत मिलेगी लेकिन बाद में गलन बढ़ने से सर्दी बढ़ेगी।

Categorized in: