लरंगसाय चौक पर मतदाताओं का आभार व्यक्त कर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता को दोहराया

रामानुजगंज। रामानुजगंज विधानसभा से राम विचार नेताम के जीत हासिल करने एवं छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। स्वागत का सिलसिला रामानुजगंज विधानसभा में प्रवेश करते ही शुरू हुआ, जो देर रात तक चलते रहा। स्वागत सम्मान को लेकर आयोजित कार्यक्रम दौरान नगर के लरंगसाय चौक पर उन्होंने रामानुजगंज विधानसभा के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और बलरामपुर-रामानुजगंज क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में मंत्री के विभागों का बंटवारा हो जाएगा, परंतु हम लोगों ने अभी से कार्य शुरू कर दिया। मैंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि रामानुजगंज से अंबिकापुर सड़क को आने-जाने लायक दुरुस्त करें। जनवरी-फरवरी में सरगुजा से हवाई जहाज उड़ना शुरू हो जाएगा। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही पहला दस्तखत 18 लाख गरीब लोगों के लिए आवास के लिए हुआ एवं दो साल का बोनस भी मिला। महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपये माता-बहनों को मिलेगा।

रामविचार नेताम ने आगे कहा कि 10 वर्ष तक छत्तीसगढ़ विधानसभा का सदस्य नहीं रहते हुए भी मैं हमेशा आपकी लड़ाई लड़ा। अगर गांव-गांव नहीं घूमता तो भी मुझे मालूम चल गया था कि आप सब का आशीर्वाद मेरे साथ है, परंतु मैं हर गांव, गली मोहल्ले तक गया, ताकि मैं उन लोगों से मिल सकूं जिनके आशीर्वाद एवं वोट के कारण जीतता हूं, उनका आशीर्वाद प्राप्त करूं एवं उनकी समस्याओं को समझ सकंू। भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति मिल गई है। दुख भरे दिन अब बीत गए हैं। भाजपा के राज में सभी के साथ न्याय एवं विकास होगा। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य धीरज सिंह देव ने कहा रामानुजगंज विधानसभा से रामविचार चुनाव नहीं लड़ रहे थे बल्कि हर कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा था। हम सब क्षेत्र का जैसा विकास चाहते हैं वैसा होगा। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण केसरी, तारावती सिंह, बीड़ी लाल गुप्ता, भानु प्रकाश दीक्षित, अश्वनी गुप्ता, संजय केशरी, अजय यादव, अमित गुप्ता, बीरबल सरुता, इरफान अंसारी, लड्डू कश्यप, अशर्फी यादव, अनोज यादव, राजकुमार यादव, अशोक गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, नवीन गुप्ता, कृष्णा मरावी, विजन मंडल, सीताराम गुप्ता, श्रवण यादव, बद्री यादव, कमल मंडल, राजेंद्र चौधरी, राजा तिवारी, दयाल विश्वास, भावेश सरकार, संतोष यादव, ठाकुर सिकदर, सिद्धांत यादव, संजीत गुप्ता सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता ने किया।
चोरपहरी में नपं अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में स्वागत

राम विचार नेताम के मंत्री बनने उपरांत प्रथम रामानुजगंज आगमन पर तातापानी, जामवंतपुर, चलगली मोड़, आरागाही में कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वहीं शहर के समीप चोरपहरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघ चालक सुभाष जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आरके पटेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष केसरी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विमलेश सिन्हा, अशोक केसरी, रमाशंकर दुबे, पार्षद मुकेश जायसवाल, राजनाथ विश्वकर्मा, विजय रावत, प्रमोद, कश्यप, टीआर शर्मा, एसपी निगम, जगदंबा गुप्ता, अशोक जैन, अंकित गुप्ता, पवन गुप्ता, अजय जयसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रामानुजगंज वासियों ने श्री नेताम का स्वागत किया।

लोगों में देखने को मिला अभूतपूर्व उत्साह
मंत्री बनने के बाद पहली बार आए राम विचार नेताम के नगर आगमन पर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। नगर में प्रवेश करते ही भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा चौक पर लड्डू से तौला गया। नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद उषा गुप्ता एवं रौनियार समाज की जिला अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता द्वारा अपनी निवास के सामने राम विचार नेताम का स्वागत किया गया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्केट में उनका भव्य स्वागत किया। बजरंग दल के द्वारा गांधी चौक में स्वागत किया गया। श्री नेताम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता चौक, गांधी चौक, लरंगसाय चौक, अटल चौक पर माल्यार्पण किया।

Categorized in: