आदित्येश्वर ने सीएम को लिखा पत्र, बताया-पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में हुई घोषणा

अंबिकापुर। जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा अंबिकापुर में नालन्दा परिसर के तर्ज पर घोषित स्मार्ट लाइब्रेरी एवं रीडिंग रूम का काम जल्द शुरू कराने की मांग की है।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर कहा है कि रायपुर में नालंदा परिसर के तर्ज पर एक और लाइब्रेरी निर्माण की बात समाचार माध्यमों से सामने आई है। पिछली सरकार में 22 अगस्त 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व तत्समय के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की पहल पर अंबिकापुर में युवाओं की मांग पर प्रतियोगी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए नालंदा परिसर स्मार्ट लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की गई थी। इसे ध्यान में रखते हुए रायपुर की तर्ज पर सरगुजा के युवाओं की मांग पर ध्यान देना आवश्यक है। स्मार्ट लाइब्रेरी बनने से सरगुजा के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं से अनुकूल पुस्तकें एवं अन्य संसाधन मिलेंगी। उन्होंने पूर्व में की गई घोषणा के अनुरूप इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई व यथाशीघ्र शुरू स्मार्ट लाइब्रेरी शुरू कराने की मांग की है।

प्रथम पेज

Categorized in: