लंबे समय से कार्य बंद दो ठेकेदारों का कार्य आदेश निरस्त करने के निर्देश दिए
पत्थलगांव एसडीओ  को कार्य की प्रगति की जानकारी नहीं देने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने की  निर्देश दिए हैं
जल जीवन मिशन के कार्य में प्रगति लाकर समय अवधि में पूर्ण करने दिए निर्देश

जशपुरनगर  – कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की बैठक लेकर जल जीवन मिशन के समीक्षा कर ग्रामवार कार्य प्रगति की जानकारी ली। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि 10 ग्रामों में जल जीवन मिशन के कार्य शत प्रतिशत पूर्ण हो चुके हैं और 80-90 प्रतिशत कार्य अधिकांश गांव में कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर ने शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिन ठेकेदारों की प्रगति अत्यंत धीमी है और संतोषप्रद नहीं है। जानकारी ली एवं 18 ठेकेदारों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और जिनके लंबे समय से कार्य बंद है जानकारी लेकर दो ठेकेदारों का कार्य आदेश निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीओ पत्थलगांव को कार्य की जानकारी नहीं देने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में लोक स्वास्थ्य यंत्र की विभाग के कार्यपालन अभियंता, कुनकुरी, पत्थलगांव, कांसाबेल के एसडीओ उपस्थित थे।

Categorized in: