Kellton share price: साल 2023 में कई ऐसे पेनी स्टॉक हैं जिन्होंने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक स्टॉक आईटी सेक्टर से जुड़ी कंपनी केल्टन टेक सॉल्यूशंस का है। इस स्टॉक ने सिर्फ 9 महीने की अवधि में 40 रुपये से 100 रुपये के पार तक का सफर तय किया है। इस वजह से निवेशकों ने जमकर पैसे बनाए हैं। अब कंपनी ने जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के साथ बड़ी डील की है। आइए डील की डिटेल और शेयर का सफरनामा जान लेते हैं।

शेयर की चाल
एलआईसी से डील की खबर के बाद सोमवार के इंट्राडे कारोबार में बीएसई पर केल्टन टेक सॉल्यूशंस के शेयर 16.16 प्रतिशत बढ़कर 108.5 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए, जो कि शेयर का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर भी है। बता दें कि 31 मार्च 2023 को शेयर ने अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर 40.53 रुपये को टच किया था। इस आधार पर शेयर ने अब तक 130.4 प्रतिशत की छलांग लगाई है। इसी अवधि में बीएसई सेंसेक्स अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर से 25 प्रतिशत चढ़ा है।

ऑर्डर की डिटेल: केल्टन टेक ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा-एलआईसी ने अपने HRMS पोर्टल को इंटीग्रेट और मेंटेनेंस करने के लिए केल्टन के साथ साझेदारी करने का फैसला किया, जिससे बड़े पैमाने के प्रोजेक्ट्स को संभालने में केल्टन के व्यापक अनुभव और पीपुलस्ट्रॉन्ग एचआर-टेक उत्पाद के बीच एक मजबूत संघ का निर्माण हुआ।

एलआईसी के कर्मचारी होंगे प्रभावित: इस सहयोग के साथ केल्टन पीपुलस्ट्रॉन्ग के प्रोडक्ट की अत्याधुनिक क्षमताओं का लाभ उठाते हुए एलआईसी के HRMS आउटलुक को बदल देगा। यह 1,50,000 से अधिक एलआईसी कर्मचारियों को प्रभावित करेगा और उन्हें अपग्रेडेड एचआर सॉल्यूशंस के साथ सशक्त बनाएगा। बता दें कि केल्टन टेक सॉल्यूशंस एक आईटी सर्विस कंपनी है। बता दें कि अमेरिका, यूरोप, भारत और एशिया प्रशांत क्षेत्र में परिचालन के अलावा कंपनी के पास 1,800 से अधिक कर्मचारियों की एक ग्लोबल टीम है।

Categorized in: