देश के अंदर जिन इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड सबसे ज्यादा है उसमें टाटा नेक्सन EV का नाम सबसे ऊपर आता है। कंपनी ने इसी साल नेक्सन EV का फेसलिफ्ट मॉडल भी लॉन्च किया है। ऐसे में जिन डीलर्स के पास नेक्सन प्राइम EV और मैक्स EV के वैरिएंट बचे हुए हैं वो उन्हें निकालने के लिए तगड़ा ऑफर दे रहे हैं। इन दोनों इलेक्ट्रिक मॉडल पर 2.60 लाख रुपए तक का ईयर-एंड ऑफर दिया जा रहा है। दूसरी तरफ, महिंद्रा अपनी XUV400 इलेक्ट्रिक कार पर 4.2 लाख का तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर का फायदा ग्राहकों को कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के तौर पर मिलेगा। इस ऑफर का फायदा 31 दिसंबर या फिर स्टॉक खत्म होने तक मिलेगा।

टाटा का नेक्सन EV पर डिस्काउंट
टाटा मोटर्स प्री-फेसलिफ्ट नेक्सन EV प्राइम के सभी वैरिएंट पर 1.40 लाख रुपए की नकद छूट के साथ 50,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इस बीच, प्री-फेसलिफ्ट नेक्सन EV मैक्स के सभी वैरिएंट 50,000 रुपए के एक्सचेंज बोनस के साथ 2.10 लाख रुपए की नकद छूट के साथ सूचीबद्ध हैं। किसी भी वैरिएंट पर कोई कॉर्पोरेट ऑफर नहीं है।

12.60 लाख में मिल जाएगी नेक्सन EV
जैसे प्री-फेसलिफ्ट नेक्सन EV प्राइम की कीमत 14.50 लाख रुपए से 17.19 लाख रुपए के बीच थी। इसका मतलब है कि छूट के बाद अब इसकी कीमत 12.60 लाख रुपए से 14.60 लाख रुपए के बीच हो जाएगा। वहीं, प्री-फेसलिफ्ट मैक्स वेरिएंट की कीमत 16.49 लाख रुपए से 19.54 लाख रुपए के बीच थी। छूट के बाद इसकी कीमतें 13.89 लाख रुपए से 16.94 लाख रुपए हो जाएगी।

XUV400 पर 4.20 लाख की बचत
नेक्सन EV को कड़ी टक्कर देने वाली महिंद्रा XUV400 EV पर इस महीने सबसे तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी स्टॉक को खाली करने के लिए अपनी इस इलेक्ट्रिक कार पर जबरदस्त डिस्काउंट लेकर आई है। लोअर-स्पेक EC ट्रिम के लिए 1.70 लाख रुपए और टॉप-स्पेक XL ट्रिम के लिए 4.20 लाख रुपए तक डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 14.29New लाख रुपए से 15.19 लाख रुपए के बीच हो जाती है।

नोट: इन तमाम ऑफर्स में आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि ये अलग-अलग शहरों में ये ऑफर चेंज हो सकता है। साथ ही, डीलर स्टॉक पर ही इसका फायदा मिलेगा।

Categorized in: