NBCC Limited: एनबीसीसी लिमिटेड के शेयरों में आज तगड़ी तेजी देखी जा रही है। कंपनी के शेयर 5.74% चढ़कर 84.75 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे एक बड़ी वजह है। दरअसल, एनबीसीसी लिमिटेड को एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया है कि उसे 1,469 गोदामों और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 1,500 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

क्या है डिटेल 
इस खबर के बाद 14 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में एनबीसीसी लिमिटेड के शेयरों में लगभग 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो 84.75 रुपये के नए 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। आपको बता दें कि पिछले छह महीने में इस शेयर ने 100.48% का रिटर्न दिया है। इस दौरान इसकी कीमत 41 रुपये से चढ़कर वर्तमान प्राइस तक पहुंच गई है। इसका मार्केट कैप 15,006.60 करोड़ रुपये है।

एनबीसीसी ने 13 दिसंबर को एक नियामक फाइलिंग में कहा, कंपनी ने विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) और प्राथमिक कृषि सहकारी समिति (पीएसीएस) से ऑर्डर जीता है।” बता दें कि इससे पहले नवंबर में कंपनी ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए थे।

Categorized in: