साउथ कोरियन ऑटोमेकर किआ ने फाइनली सोनेट SUV का फेसलिफ्ट मॉडल पेश कर दिया है। कंपनी ने नई सोनेट फेसलिफ्ट में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए हैं। इन फीचर्स की दम पर ये सेगमेंट की दूसरी SUVs से एकदम अलग हो जाएगी। बता दें कि ये किआ इंडिया के तरफ से ये तीसरा मौका रहा जब कंपनी ने किसी SUV का ग्लोबल डेब्यू भारत से किया हो। ये अपने रेगुलर मॉडल की तरह टेक लाइन, जीटी लाइन और एक्स-लाइन वेरिएंट में उपलब्ध होगी। इसमें लेवल-1 एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी मिलेगा।

किआ ने फिलहाल सोनेट फेसलिफ्ट के कीमतों का ऐलान अभी नहीं किया है। इसकी कीमतों का ऐलान जनवरी 2024 में किया जाएगा। इसकी बुकिंग 20 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। जो ग्राहक इसे खरीदना चाहते हैं वो कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर डीलरशिप पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं। ये एसयूवी K-Code प्रोग्राम के तहत भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

किआ सोनेट फेसलिफ्ट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

नई किआ सोनेट के लुक और डिजाइन की बात करें तो ये काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा ही है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव इसके बड़े LED हेडलैंप और डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) देखने को मिल रहे हैं। फ्रंट बंपर और स्किड प्लेट्स को भी नया डिजाइन दिया गया है, इसमें होरिजांटल माउंटेड LED फॉग लाइट्स दिए हैं। इसमें 16-इंच के नए डिजाइन वाले एलॉय व्हील्स मिलेंगे। पीछे की तरफ बड़ा LED रियर लाइटबार दिया है, जो SUV के दोनों C-शेप टेललाइट्स को एक दूसरे से कनेक्ट करता है। इसके अलावा रियर बंपर और रूफ माउंटेड स्पॉयलर को भी नया डिजाइन दिया है। इसे 8 मोनोटोन, 2 डुअल-टोन और एक मैट फिनिश पेंट शेड में खरीद पाएंगे।

बात करें सोनेट फेसलिफ्ट के इंटीरियर की तो इसमें सबसे बड़ा बदलाव आपको 10.25-इंच के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के तौर पर देखने को मिलता है। यही क्लस्टर बड़े मॉडल सेल्टोस में भी मिलता है। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम के साथ ही एक छोटी स्क्रीन भी मिलती है जो आपको क्लाइमेट कंट्रोल जैसी डिटेल देती है। इस SUV में नए डिजाइन के अपहोल्स्ट्री और सीट्स मिलती है। इसमें कूल्ड फ्रंट सीट, लैदर अपहोल्स्ट्री, बोस (BOSE) के ऑडियो सिस्टम, सनरूफ, LED एंबीएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो कि इसे पूरी तरह से फीचर्स लोडेड बनाते हैं।

अब बात की जाए इसकी सेफ्टी की तो इसमें लेवल-1 एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) को भी शामिल किया है, जो कि आपको हुंडई वेन्यू में भी मिलता है। ADAS फीचर्स पैक में आपको फॉरवर्ड कोलाइजन वार्निंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, कोलाइजन एवॉइडेंस असिस्टेंस, हाई-बीम असिस्ट, लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, हिल-स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके हायर वैरिएंट में कॉर्नरिंग लैंप, फोर-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड-व्यू मिरर जैसे फीचर्स दिए हैं।

बात की जाए सोनेट फेसलिफ्ट के इंजन को इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। इसे पहले की ही तरह तीन अलग-अलग इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसका 1.2 लीटर, 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन 83hp की पावर जनरेट करता है, जो कि केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। 1.0 लीटर, 3 सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 120Hp की पावर जनरेट करता है। वहीं, 1.5 लीटर फोर-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है, जो 116Hp की पावर जेनरेट करता है। टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और iMT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके अलावा ये दोनों इंजन 7-स्पीड डुअल क्लच और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ऑप्शन के साथ भी आते हैं।

Categorized in: