0 दोनो पक्षो के 14 लोगों पर अपराध दर्ज
सूरजपुर। पानी निकासी के मसले को लेकर ग्राम कोट में आज दो पक्षो में जबरजस्त लठ्ठ चल गई है। जिससे दोनो पक्षो के तीन महिला समेत सात लोग आहत हुए है जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षो की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। रविवार की सुबह जिला मुख्यालय से लगे ग्राम कोट में उस समय बवाल हो गया जब हैंड पम्प की पानी निकासी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बताया गया है कि यहां के बईरपारा में बाॅबी सिंह के घर के सामने हैंड पम्प लगा हुआ है। जिसके सामने बकायदा सोखता बना है जहां हैंड पम्प का पानी जाता था। उक्त स्थान पर पडोस का सहदेव सिंह मवेशी बांधने लगा जिससे हैंड पम्प का पानी बाॅबी सिंह के घर के सामने जमा हो रहा था। जिस बात को लेकर उसने पहले सरपंच व फिर सहदेव से शिकायत करते हुए इसका हल निकालने की बात कही थी। जिसको लेकर दोनो के मध्य कहा सुनी भी हुई थी। रविवार की सुबह इसी बात को लेकर रामसेवक राम, मंगल साय, सुंदर, दीपनारायण, शिवचरण, बहाली बाई व बिरबल बाई तथा दूसरे पक्ष के सोनू सिंह, प्रकाश सिंह, राजेश सिंह, बाॅबी सिंह, सरिता, रामा व सुदामा सिंह के मध्य मारपीट हो गई और देखते देखते दोनो पक्षों की ओर से लाठियां चलने लगी। जिससे कई लोगों को चोटे आई है। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनो पक्षों की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 341, 147, 148, 294, 506, 323 के तहत अपराध दर्ज किया है। दोनो पक्षों की ओर से जिन्हे चोट आई है उनके नाम सोनू सिंह, बाॅबी, रामा, पारसनाथ, सेवक राम, शिवचरण व बहाली आदि बताए गए है।

Categorized in: