अम्बिकापुर – अम्बिकापुरः विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 03 दिसंबर को होने वाली मतगणना कार्य को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शनिवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार की उपस्थिति में कलेक्टोरेट एनआईसी में प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील नायक, जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कंवर एवं अम्बिकापुर नगर पालिका निगमायुक्त श्री अभिषेक मौजूद थे। जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में मतगणना के लिए 60 माइक्रो ओब्जर्वर, 60 गणना सहायक और 60 गणना सुपरवाइजर का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। मतों की गणना के लिए 14-14 टेबल प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्धारित किए गए हैं।

Categorized in: