पढ़ें चुनाव में सक्रिय सहयोग करने वाली बहन और उसके संघर्ष पर विशेष ख़बर..

कुनकुरी : शुक्रवार को कुनकुरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय के निवास पर विधानसभा चुनाव को लेकर एक समीक्षा बैठक के साथ दिपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। बैठक सह मिलन समरोह में विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहूंचे थे। इस अवसर पर ग्राम जोकारी की भाजपा कार्यकर्ता मंजू भगत भी पहूंची थी।

कार्यक्रम में पहूंची मंजू भगत ने विष्णुदेव साय को राखी बांधी और आशिर्वाद लिया। विष्णुदेव साय ने भी राखी के बदले रक्षा का वचन देते हुए अपनी इस बहन को कहा मंजू तू घबराना नहीं, तेरे पीछे यह भाई खड़ा है। इस मंच से ऐलान करता हूं की मंजू के साथ पूरे विधानसभा की बहनों के साथ यह भाई हमेशा रक्षा के लिये तैयार खड़ा मिलेगा।

मंजू भगत भाजपा की वही महिला कार्यकर्ता है जिनके साथ विगत दिनों कांग्रेस के विधानसभा कुनकुरी के प्रत्याशी यूडी मिंज के साथ वाद विवाद की स्थिति का एक विडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसके बाद यह मामला इतना तूल पकड़ा की पूरे विधानसभा का राजनैतिक वातावरण गर्मा गया और इसका असर जिले की तीनों विधानसभा सीट तक पहूंचने की स्थिति बन गई। मामला पुलिस थाना घेराव व एफआईआर तक पहूंच गया था, जिसपर अभी तक कार्यवाही लम्बित है।

Categorized in: