अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। सामरी विधान सभा विधायक चिंतामणि महराज को संसदीय सचिव न्युक्त किये जाने के बाद अपने सामरी विधान सभा क्षेत्र में शनिवार को प्रथम आगमन हुआ. इस आगमन पर कुसमी पहुचे चिंतामणि महाराज से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन व छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारी शिक्षको ने भी बधाई दी. तथा विभिन्न सूत्रीय मांग पूर्ण करने दोनों संघ की ओर से अलग-अलग ज्ञापन सौपा. साथ ही यह भी अवगत कराया कि शिक्षकों की मांगे छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के पूर्व घोषणा पत्र में शामिल था. जिसे अविलंब पूर्ण कराने पहल की जाये.

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक इकाई कुसमी के ब्लॉक अध्यक्ष परमेश्वर मिश्रा की उपस्थिति में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखते हुवे ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि शिक्षक संवर्ग में शासकीय सेवा के आधार पर पदोन्नति एवं क्रमोन्नति की कार्यवाही की जावे. 2 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी शिक्षक पंचायत संवर्ग का संविलियन 1 जुलाई 2020 के दिनांक से की जावे. सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग की वेतन विसंगति दूर की जाए. पुरानी पेंशन योजना बहाल की जावे. लंबित महंगाई भत्ता यथा शीघ्र प्रदान की जावे. शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रित सदस्यों के अनुकंपा नियुक्ति में डीएड, बीएड, टीईटी की बाध्यता को समाप्त किया जावे.

वहीं छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक अध्यक्ष कुसमी हरकेश भारती की उपस्थिति में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने भी ज्ञापन के माध्यम से मांग रखा हैं कि सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करते हुए 52 सौ व 24 सौ रुपए के स्थान पर 93 सौ व 42 सौ वेतनमान प्रदान किया जावें।
सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग शिक्षकों की 10 वर्ष एवं 20 वर्ष सेवा पूर्ण करने पर क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय क्रमोन्नति वेतनमान प्रदान किया जाए जिससे वेतन विसंगति की समस्या दूर हो सकें।

इस दौरान दीपक सिन्हा, विनोद गुप्ता, अनिल गुप्ता, नंदकुमार गुप्ता सहित छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन व छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के शिक्षक गण उपस्थित थें।

Categorized in: