सरगुजा:-पीएम मोदी के सरगुजा आने के ठीक एक दिन बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज सरगुजा संभाग के दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने अपनी पहली सभा जशपुर जिले के सन्ना से शुरुआत की और बाद में सरगुजा के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के कतकालों में पहुंचकर एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित किया,जहां राहुल गांधी ने कतकालों मिनी स्टेडियम में आयोजित एक बड़ी चुनावी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में जो भी वादे हमनें किए थे वो सरकार बनने के बाद हमनें पूरी की है और इस बार जो भी वादे हम कर रहें वो पूरें होंगे क्योंकि हम वादा करते है और उसे पूरें करते है लेकिन पीएम मोदी सहित बीजेपी के लोग केवल वादे करके छलावा करने जानते है इसलिए उन पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए…
वहीं उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है और यहां किसानों को उनके धान की कीमत सबसे ज्यादा कीमत कांग्रेस की सरकार देती है,अब इस बार हमारी सरकार बनी तो धान की कीमत 3200 प्रति क्विंटल की दर से दी जाएगी और आने वाले समय में किसानों को इससे ज्यादा कीमत भी मिलेगी,वहीं राहुल गांधी ने यह भी बताया कि हमारी सरकार आने के बाद सबसे पहला काम जातिगत जनगणना का होगा,क्योंकि मोदी जी खुद को चौबीसों घंटे ओबीसी का बताते नहीं थकते है और जब बात जातिगत जनगणना की आती है तो कहते है कि देश में एक ही जाति है वो गरीबी है,वहीं उन्होंने यह भी बताया कि पिछले चुनाव में मैंने आपसे वादा किया था कि किसानों का कर्जमाफी होगा और हमने इसे पूरा किया जो बीजेपी को मिर्ची लगती है,मैं जो मंच से कहता हूं वो कर के दिखाता हूं,वहीं राहुल गांधी ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी हमेशा आदिवासियों का अपमान करती है और मोदी जी हमेशा झूठ बोलते है और उन्होंने सरगुजा में पहुंचकर फिर झूठ बोला है,उनका रिमोट कंट्रोल अडानी के हाथ में है इसलिए आप लोग कांग्रेस को वोट देकर सरकार बनाइए और मुझे फिर लगता है आप लोग के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में फिर कांग्रेस की सरकार बनने वाली है,,,एंबियंस बाइट जहां मंच से राहुल गांधी बीजेपी पर तंज कसते हुए अपना वक्तव्य दे रहें है।

Categorized in: