Stock Split Record Date: बीते एक साल के दौरान जिन कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिली है उसमें Geekay Wires एक है। कंपनी के शेयर का भाव इस दौरान 500 प्रतिशत बढ़ चुका है। अब कंपनी ने अपने शेयरों को 5 हिस्सों में बांटने का ऐलान किया है। इसके लिए रिकॉर्ड का ऐलान कर दिया है। Geekay Wires के निवेशकों को स्टॉक स्प्लिट के लिए तय रिकॉर्ड डेट का बहुत इंतजार नहीं करना होगा।

कब है रिकॉर्ड डेट (Geekay Wires

Geekay Wires ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। जिसके बाद कंपनी की फेस वैल्यू घटकर 2 रुपये हो जाएगी। कंपनी ने इस स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड 23 अक्टूबर 2023 तय किया है। बता दें, Geekay Wires ने पिछले महीने ही योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 2.70 रुपये का डिविडेंड दिया है।

ऐलान के बाद से अपर सर्किट पर शेयर

गुरुवार को कंपनी के शेयरों में लगातार तीसरे दिन अपर सर्किट लगा है। जिसके बाद एक शेयर की कीमत 362.70 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन था जब कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा था। बीते 6 महीने के दौरान Geekay Wires के शेयरों की कीमतों में 102 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

Categorized in: