राजधानी दिल्ली के मादीपुर गांव में कथित तौर पर एक कलियुगी बेटे द्वारा अपने पिता की गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी गुपचुप ढंग से शव का अंतिम संस्कार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन श्मशान घाट के पुजारी की सतर्कता से आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके के मादीपुर गांव में कथित तौर पर अपने 50 वर्षीय पिता का गला काटने के आरोप में 21 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि श्मशान घाट के पुजारी और अधिकारियों द्वारा उनके संज्ञान में यह मामला लाया गया था, जिन्होंने मृतक की गर्दन पर गहरा घाव देखा था।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा कि गुरुवार को पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन को पश्चिमपुरी के श्मशान घाट से एक सूचना मिली थी, जहां श्मशान घाट के प्रभारी संजीव चौहान ने कहा कि रिंकू यादव नामक व्यक्ति अपने पिता सतीश यादव के अंतिम संस्कार के लिए उनके शव को श्मशान घाट पर लेकर आया था।

उन्होंने कहा, “श्मशान पर अंतिम संस्कार करने वाले पुजारी ने शव की गर्दन और बांह पर कुछ सर्जिकल कट देखा। पुजारी ने तुरंत श्मशान घाट प्रभारी को इस बारे में बताया। बाद में उन दोनों ने रिंकू यादव से इस बारे में पूछताछ की, लेकिन उसके पास उनके सवालों का कोई संतोषजनक जवाब नहीं था। संदेह होने पर पुजारी ने पीसीआर कॉल की और पुलिस को बुला लिया।”

डीसीपी ने आगे कहा कि बाद में पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर रिंकू से उसके पिता की मौत के बारे में पूछताछ की गई। लगातार पूछताछ के बाद उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए यह खुलासा किया कि उसने ही अपने पिता की ब्लेड से गला काटकर हत्या की थी। आरोपी ने कहा कि उसके पिता आदतन शराब पीते थे और परिवार के लिए परेशानी पैदा कर रहे थे। वह अपने पिता की शराब पीने की आदत से पूरी तरह तंग आ चुका था और गुरुवार की सुबह उसने ब्लेड से अपने पिता का गला काट दिया। डीसीपी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रिंकू अपने माता-पिता की दूसरी संतान हैं। उसकी मां की 2019 में मृत्यु हो गई थी। पंजाबी बाग थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Categorized in: